CSK vs MI : मुबई के गेंदबाज पड़ते हैं धोनी पर भारी, सामने आए हैरानी भरे आंकड़े
नई दिल्ली। तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल सीजन-13 में सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ लीग का 41वां मैच सीएसके के लिए 'करो या मरो' स्थिति जैसा था, लेकिन टीम चारों खाने चित्त हो गई। मुंबई ने टाॅस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। सीएसके ने महज 3 रनों पर 2 विकेट गंवा दिए। धोनी पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, लेकिन वह भी 16 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गए।
धोनी के पास लंबा खेलने का माैका था, क्योंकि वह पारी के दूसरे ही ओवर में बैटिंग करने आ गए, लेकिन 7वें ओवर की चाैथी गेंद पर धोनी राहुल चाहर का शिकार बन गए। इसी के साथ ये भी साबित हो गया कि आईपीएल के इतिहास में मुंबई के गेंदबाज धोनी पर भारी पड़े हैं। ट्रेंट बोल्ट को छोड़ दें तो धोनी मुंबई के बाकी गेंदबाजों की धुलाई करने में असफल रहते हैं। ट्रेंट बोल्ड की 36 गेंदों का सामना करते हुए धोनी ने 213.89 की स्ट्राइक रेट से रन बटोरे हैं।
इनके अलावा धोनी ने दिपक चाहर की 17 गेंदों का सामना किया है, लेकिन उनके खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 41.18 रहा। हार्दिक पांड्या की 27 गेदों में धोनी ने 81.48, क्रुणाल पांड्या की 19 गेंदों में 89.47, जसप्रीत बुमराह की 51 गेंदों में 92.16 जबकि कुल्टर नाइल की 9 गेंदों का सामना करते हुए धोनी ने 144.44 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। पिछले सीजन में 15 मैचों में 416 रन बनाने वाले धोनी का बल्ला इस सीजन में खामोश रहा। उन्होंने 11 मैचों में कुल 147 रन बनाए। साथ ही टीम आईपीएल के इतिहास में पहली बार प्लेऑफ से बाहर हुई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
