डेविस कप में सोमदेव की शानदार जीत

By Staff
कोहस्यूंग (ताइवान)। भारत के वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन ने शुक्रवार को चीनी ताइपे के खिलाफ पहला एकल मुकाबला जीतकर एशिया-ओसेनिया ग्रुप-1 डेविस कप मुकाबलों में भारतीय टीम को 1-0 की बढ़त दिलायी, लेकिन बोपन्‍ना की हार के कारण भारत और चीनी ताइपे की टीमें 1-1 की बरारबरी पर पहुंच गईं।

सोमदेव ने यांग मिंग टेनिस सेंटर पर खेले गए पहले एकल मुकाबले में चीनी ताइपे के खिलाड़ी ती चेन को 7-5, 6-4, 6-4 से पराजित किया। सोमदेव विश्व वरीयता क्रम में 150वें स्थान पर हैं जबकि चेन 365वें क्रम के खिलाड़ी हैं।

बोपन्ना हारे, दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर
एक अन्‍य एकल मुकाबले में रोहन बोपन्ना मेजबान टीम के वरीयता प्राप्त खिलाड़ी येन ह्सुन लू के हाथों 6-7, 2-6, 2-6 से हार गए। बोपन्ना की रैंकिंग 320वीं है जबकि लू इस सूची में उनसे काफी ऊपर 59वें क्रम पर विराजमान हैं। वरीयता क्रम देखते हुए बोपन्ना के लिए यह मैच जीतना पहले से कठिन माना जा रहा था।

इसके बावजूद बोपन्ना ने पहले सेट में लू को कड़ी टक्कर और खेल को टाइब्रेकर तक खींचने में सफल रहे लेकिन बाद के सेटों में वह अपने खेल पर नियंत्रण नहीं रख सके।

भारत के लिए दूसरा एकल मुकाबला जीतना बेहद जरूरी था क्योंकि इसके के माध्यम से वह शनिवार को मेजबान टीम पर अजेय बढ़त हासिल कर सकता था।

पेस-भूपति उतरेंगे नेट पर
शनिवार को खेले जाने वाले युगल मुकाबले में महेश भूपति और लिएंडर पेस की दिग्गज जोड़ी के त्सुंग हुआ यांग और चू ह्यून यी की जोड़ी को आसानी से हराने के आसार दिख रहे हैं।

बहरहाल, रविवार को खेले जाने वाले उलट एकल (रिवर्स सिंगल) मुकाबले में जहां लू का सामना सोमदेव से होगा वहीं इसी दिन खेले जाने वाले दूसरे उलट एकल मुकाबले में चेन को बोपन्ना के साथ दो-दो हाथ करने होंगे।

भारतीय टीम पिछले साल वर्ष 2005 के बाद पहली बार वर्ल्ड ग्रुप में पहुंची थी। हालांकि रोमानिया के हाथों हारने के बाद वह फिर से क्षेत्रीय ग्रुप में खिसक गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, March 6, 2009, 16:43 [IST]
Other articles published on Mar 6, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+