IND vs NZ : भारत के सामने हैं 3 चुनाैतियां, हर हाल में न्यूजीलैंड को हराना होगा
नई दिल्ली। आईसीसी टी20 विश्व कप में भारत खिताब जीतने वाली दावेदार टीमों में से एक है। हालांकि पहले मैच में पाकिस्तान से मिली हार के बाद राह थोड़ी मुश्किल बन गई। भारत अब 31 अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी। भारत को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। अगर भारत हारता है तो फिर सेमीफाइनल में जाना कठिन रहेगा क्योंकि न्यूजीलैंड के भी बचे मैच कमजोर टीमों से ही होने वाले हैं। हम उन तीन चुनाैतियों के बारे में जिक्र करेंगे जिससे 'विराट सेना' को पार पाना होगा। क्या हैं वो 3 चुनाैतियां, आइए जानें-
यह भी पढ़ें- IND vs NZ : न्यूजीलैंड तोड़ता आया है 'विराट सेना' का सपना, आंकड़े देते हैं गवाही

1. गेंदबाजों को दिखा होगा दम
माैजूदा समय में भारत के पास शानदार गेंदबाज हैं जो किसी भी टीम की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर सकते हैं। अगर भारत को न्यूजीलैंड से जीतना है तो गेंदबाजों को वो दम दिखाना होगा, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भारत के सबसे अहम गेंदबाज भी विकेट नहीं ले सके थे, ना ही बल्लेबाजों पर दवाब डाल सके। तेज गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह के ऊपर अधिक जिम्मेदारी है तो वहीं स्पिन गेंदबाजों को भी कमाल दिखा होगा। पहले मैच में वरुण चक्रवर्ती को माैका दिया गया था, लेकिन वह रंग में नहीं दिखे। अगर टीम प्रबंधन स्पिन विभाग को मजबूत करना चाहती है तो फिर रविचंद्रन अश्विन को माैका देना होगा। इसके अलावा राहुल चाहर भी हैं जो आईपीएल में अपनी छाप छोड़ सकते हैं। न्यूजीलैंड को हराना है तो सभी गेंदबाजों को अपना उच्च स्तर का खेल दिखाना होगा।

2. बचे हुए मैचों में मारनी होगी बाजी
भारत को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए अपने सभी मैच जीतने होंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ भिड़ने के बाद भारत को स्कॉटलैंड, नामीबिया और अफगानिस्तान से भिड़ना है। इन टीमों के आगे भारत ही मजबूत नजर आता है, लेकिन माैजूदा स्थिति देख किसी भी टीम को हल्के में लेना गलती होगी। टी20 एक ऐसा खेल है जहां कोई खिलाड़ी अपने दम पर मैच पलट सकता है। अफगानिस्ता के पास अच्छी बॉलिंग है। राशिद खान और मुजीब-उर रहमान भारतीय बल्लेबाजों को चुनाैती दे सकते हैं। अगर टीम न्यूजीलैंड से हारती है और न्यूजीलैंड अपने सारे मैच जीत लेती है तो फिर भारते के लिए सेमीफाइनल में जाना मुश्किल हो जाएगा।

3. न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं रहा है अच्छा प्रदर्शन
वहीं इतिहास की बात करें तो भारत टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड को हरा नहीं पाया है। दोनों टीमों के बीच 2 बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें भारत को हार मिली है। साल 2007 में न्यूजीलैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था। हालांकि ये टूर्नामेंट भारत ने जीता था। इसके बाद दोनों के बीच टी20 विश्व कप मुकाबला 2016 में हुआ, जहां न्यूजीलैंड ने भारत को 47 रन से मात दी थी। कुल मिलाकर, विलियमसन की टीम ने टी20 विश्व कप में कोहली की टीम पर भारी दिख रही है। हीं टी20आई में दोनों का कुल 17 बार आमना-सामना हुआ है। यहां टक्कर बराबर की रही है, क्योंकि दोनों ने 8-8 बार जीत दर्ज की, जबकि एक मैच रद्द किया गया था। अब भारत को पुरानी बातों को बुलाकर आने वाली चुनाैतियों से पार पाकर मैच जीतना होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
