आसिफ की पूर्व प्रेमिका वीना को जान से मारने की धमकी
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' ने वीना के हवाले से लिखा है कि आसिफ के फोन कॉल्स के विवरण के साथ मैच फिक्सिंग का सच सामने लाने के प्रयास के बाद वीना को धमकी भरे ईमेल भेजे जा रहे हैं।
पत्र ने एक ईमेल का अंश प्रकाशित किया है, जो इस प्रकार है, "मीडिया से बात मत करो। अपना मुंह बंद रखो नहीं तो मैं तुम्हें मार दूंगा। तुम नहीं जानती कि मैं क्या कर सकता हूं।"
27 वर्षीया वीना ने यह भी कहा कि एक सप्ताह पहले एक अनजान व्यक्ति उसके पास आया था और मुंह बंद रखने की धमकी देकर चला गया। उस व्यक्ति ने यह भी कहा कि मुंह नहीं बंद रखने पर उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ सकता है।
वीना ने कहा, "मैं मौत के डर से उस रात सो नहीं सकी। मैंने इस संबंध में पीसीबी को आठ महीने पहले ही जानकारी दे दी थी लेकिन पीसीबी ने कुछ नहीं किया। अब मेरी जान को खतरा है।"
वीना ने मैच फिक्सिंग का खुलासा होने के बाद आसिफ को इसमें शामिल बताया था। उन्होंने कहा था कि आसिफ को मैच फिक्स करने की पुरानी आदत है और उसने जनवरी में आस्ट्रेलिया के साथ खेली गई टेस्ट श्रृंखला से पहले भी सटोरियों से बात की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications