हॉकी वर्ल्ड लीग: मलेशिया से 2-3 से हारकर भारत टूर्नामेंट से बाहर

By Rajeevkumar Singh

नई दिल्ली। गुरुवार को हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल के क्वार्टर फाइनल मैच में मलेशिया ने भारत को 2-3 से हरा दिया। दोनों टीमों ने मैच जीतने काफी संघर्ष किया और दमादारी से खेला लेकिन जीत मलेशिया के खाते में गई और भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया। भारत की तरफ से दोनों गोल रमनदीप सिंह ने किए।

खेल के दूसरे क्वार्टर तक दोनों टीमें 2-2 गोल कर बराबरी पर थीं। आखिरी क्वार्टर में मलेशिया ने गोल दाग दिया और सेमीफाइनल में प्रवेश कर गया। इसके साथ ही मलेशिया 2018 में भारत में होनेवाले वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई कर गया है।

पिछले दो महीने में भारत मलेशिया से दूसरी बार पराजित हुआ है। इसके पहले अजलान शाह कप में पिछले महीने भारतीय टीम मलेशिया से 0-1 से मात खा गई थी।

वर्ल्ड हॉकी लीग सेमीफाइनल मुकाबले में अब शनिवार को मलेशिया, ओलंपिक चैंपियन और दुनिया की नंबर एक टीम अर्जेंटीना से भिड़ेगा।

Story first published: Thursday, June 22, 2017, 23:57 [IST]
Other articles published on Jun 22, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+