Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2021: ट्रेंट बोल्ट ने बताई मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी ताकत

चेन्नईः मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने गुरुवार को अपनी टीम की ताकत के बारे में बात की और बताया कि यह टीम आखिरी बॉल तक मैच में लड़ती है और इनके गेंदबाज ऐसा करने में पूरी तरह से सक्षम है। मुंबई इंडियंस ने अभी तक चार मैच खेले हैं जिनमें वे दो जीतने में कामयाब रहे जबकि 2 में हार मिली। यह टीम सभी चार मैचों में बल्लेबाजी करने में संघर्ष करती रही और किसी भी मुकाबले में 160-70 तक का स्कोर बनाने में भी नाकामयाब साबित हुई। इसके बावजूद गेंदबाजों ने अंत तक अपने आप को झोंक कर रखा और टीम को मुकाबलों में बनाए रखा।

इसी बारे में बात करते हुए एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रेंट बोल्ट ने कहा, "मैं यह बात निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि मध्यक्रम इस बात से खुश नहीं है कि जिस तरीके से वह बैटिंग कर रहा है। मुझे पता है लड़के रन बनाने के लिए काफी उत्साही हैं। हमारी बहुत आदर्श शुरुआत नहीं हुई है। हम स्कोरबोर्ड में कुछ और भी रन बनाना पसंद करते। हमारी टीम की ताकत आखिर तक लड़ना है और गेंदबाज ऐसा करने में सक्षम है। अब हमारा अगला मुकाबला पंजाब से है जो रोमांचक मैच होना चाहिए और मैं आशा करता हूं इस बार हम कुछ रन स्कोर बोर्ड पर लगाने में कामयाब रहेंगे।"

ट्रेंट बोल्ट ने यह भी कहा कि न्यूजीलैंड में उनको ओस देखने की आदत नहीं है ऐसे में यहां पर जो ओस पड़ती है वह नई चुनौती पेश करती है लेकिन यह यहां के खेल का एक भाग भी है और आपको इस चैलेंज को स्वीकार करना होगा। बोल्ट ने कहा, "आदर्श तौर पर आप गेंद और बल्ले से बराबरी का मुकाबला देखना चाहते हो। अगर आप मेरे व्यक्तिगत पॉइंट ऑफ व्यू से पूछते हैं तो मैं केवल गेंद को इधर-उधर स्विंग कराना चाहता हूं लेकिन यहां पर उस तरह की पिच और कंडीशन नहीं है। लेकिन दुनिया के इस हिस्से की यही अपनी खूबसूरती भी है और यही चैलेंज भी है जिसके हिसाब से आपको एडजस्ट करना पड़ता है। में भी इस चुनौती को स्वीकार कर रहा हूं और जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी करते हुए काफी अच्छा महसूस होता है।"

मुंबई इंडियंस की टीम को अपना अगला मुकाबला एम ए चिदंबरम स्टेडियम में शुक्रवार को खेलना है जो कि पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा और यह चेन्नई में मुंबई की टीम का अंतिम मैच होगा। ट्रेंट बोल्ट ने कहा कि पंजाब किंग्स की टीम के बल्लेबाज बहुत ही खतरनाक हैं उनके पास केएल राहुल है जबकि क्रिस गेल तो यूनिवर्सल बॉस है। जब ट्रेंट बोल्ट से किरोन पोलार्ड और हार्दिक पंड्या की फॉर्म के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह बल्लेबाजों के नजरिए से बात नहीं कर सकते हैं। यह दोनों ही खिलाड़ी टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा है हालांकि चीजें अभी तक योजना के अनुसार नहीं गई है। उम्मीद करते हैं कि हम जल्द ही चीजों को अच्छे से शुरू कर देंगे और लय में आ जाएंगे।

Story first published: Thursday, April 22, 2021, 14:37 [IST]
Other articles published on Apr 22, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+