T-20 विश्वकप में हो सकती है युजवेंद्र चहल की छुट्टी, ये 3 खिलाड़ी ले सकते हैं जगह
नई दिल्ली। समय किसी के लिए भी हमेशा एक जैसा नहीं रहता है। एक समय जब रवींद्र जडेजा और आर अश्विन टीम इंडिया के लिए तीनों ही फॉर्मेट में नियमित स्पिन गेंदबाज थे, लेकिन कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने सीमित ओवर की टीम में अपनी जगह बनाई और रवींद्र जडेजा व अश्निन के लिए टीम में जगह मुश्किल हो गई। हालांकि रवींद्र जडेजा ने सीमित ओवर की टीम में वापसी कर ली है लेकिन चहल अभी भी संघर्ष कर रहे हैं और माना जा रहा है कि आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को जगह मिल सकती है। आइए डालते हैं एक नजर उन संभावित खिलाड़ियों पर एक नजर जो युजवेंद्र चहल की जगह टीम में शामिल हो सकते हैं।

राहुल चाहर
आईपीएल के पिछले दो सीजन में राहुल चाहर ने अपनी जबरदस्त गेंदबाजी से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस सीजन में चाहर ने जबरदस्त गेंदबाजी की है। 7 मैचों में उन्होंने 11 विकेट हासिल किए हैं। ऐसे में चाहर चहल की जगह टीम में अपनी जगह बना सकते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी चाहर को मौका दिया गया था। घरेलू करियर की बात करें तो टी-20 में चाहर ने 63 मैचों में 78 विकेट अपने नाम किए हैं।

रवि बिश्नोई
आईपीएल के इस सीजन में पंजाब किंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए बिश्नोई ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच है। उन्होंने महज 6 मैचों में 3.48 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 17 विकेट अपने नाम किए हैं। तीन मैचों में बिश्नोई ने 4-4 विकेट लेने का कारनामा अपने नाम किया है। महज 20 साल की उम्र के इस खिलाड़ी ने पिछले साल अंडर-19 विश्वकप में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया था, लिहाजा उन्हें टी-20 विश्वकप में जरूर जगह मिल सकती है।

राहुल तेवतिया
राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए तेवतिया ने हर किसी को प्रभावित किया है। हालांकि चहल की तुलना में तेवतिया बहुत अच्छा विकल्प नहीं है लेकिन जिस तरह से बैट से भी तेवतिया अच्छी पारी खेलते हैं वह टीम के लिए काफी अहम खिलाड़ी हो सकते हैं। टी-20 करियर पर अगर नजर डालें तो तेवतिया ने 57 पारियों में 149 के स्ट्राइक रेट से 1051 रन बनाए हैं। जबकि 44 विकेट भी अपने नाम किए हैं। पिछले आईपीएल सीजन में तेवतिया ने एक ओवर में 5 छक्के जड़कर सुर्खियां बटोरी थी। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी चुना गया था लेकिन फिटनेस टेस्ट में पास नहीं होने की वजह से वह टीम से बाहर हो गए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
