Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: हार के बाद कोहली ने बताया डिविलियर्स को नंबर 6 पर भेजने का कारण

नई दिल्लीः किंग्स इलेवन पंजाब की टीम इतनी बुरी नहीं है जितने बुरे परिणाम उसके लिए आईपीएल का ये सीजन लेकर आया है। टीम ने शुरुआत पॉजिटिव की लेकिन रिजल्ट उनके पक्ष में नहीं रहा जिसका असर बाद में खिलाड़ियों के आत्मविश्वास पर भी दिखा लेकिन अब इस टीम को फिर से पॉवर मोड में आ जाना चाहिए क्योंकि अब गेल लौट आए हैं और जिस तरह से लौटे हैं वह उतना ही धमाकेदार है जितनी की पंजाब को मिली जीत।

बार बार हार से हौसले पस्त करा चुकी पंजाब की टीम ने सातवें आसमान पर उड़ रही कोहली एंड कंपनी को जिस तरह से जमीन पर पटका है वह जरूर प्रतियोगिता को रोमांचक बनाता है।

कोहली ने की किंग्स इलेवन की तारीफ-

कोहली ने की किंग्स इलेवन की तारीफ-

आरसीबी ने किंग्स इलेवन को 172 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में पंजाब ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर यह टारगेट हासिल किया।

मैच के बाद कोहली ने किंग्स इलेवन पंजाब की तारीफ की है-

थोड़ा दबाव आपको भ्रमित कर सकता है, यह अंत में किंग्स इलेवन द्वारा अच्छा प्रदर्शन था।

IPL 2020 : कोहली ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने

डिविलियर्स को नंबर 6 पर भेजने पर कही ये बात-

डिविलियर्स को नंबर 6 पर भेजने पर कही ये बात-

इस मुकाबले में डिविलियर्स का नंबर 6 पर आने का फैसला काफी अटपटा साबित हुआ क्योंकि वे 5 गेंदों पर 2 रन बनाकर चलते बने। लेकिन कोहली का कहना है कि वे अपने पुराने साथी से इस बाबत पहले ही बात कर चुके थे-

"हमने बातचीत की थी, यह बाएं हाथ, दाएं हाथ के संयोजन के बारे में एक संदेश था। कभी-कभी ये निर्णय आप लेते हैं, वे सफल नहीं भी होते। लेकिन मुझे लगता है कि 170 एक अच्छा स्कोर था। लेकिन हम उन्हें दबाव में नहीं ला पा रहे थे। एक गेंदबाजी पक्ष के रूप में हम बहुत गर्व करते हैं, लेकिन आज रात यह ज्यादा नहीं चला।"

हार से क्या ले सकते हैं पॉजिटिव-

हार से क्या ले सकते हैं पॉजिटिव-

कोहली ने कहा कि खेल से कुछ पॉजिटिव चीजें वे ले जा सकते हैं जैसे की-

"खेल से कुछ सकारात्मक- युजी (चहल) और मेरे बीच ईमानदारी से कोई बातचीत नहीं हुई। ईमानदारी से चीजें दिलचस्प हो गईं। वे हमें खेल में वापस ले आए, क्योंकि मुझे लगता है कि मैच को 18वें ओवर तक समाप्त हो जाना चाहिए था।"

बता दें कि यह मुकाबला निकोलस पूरन ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जिताया। गेल और राहुल के अर्धशतक मुख्य हाईलाइट्स रहे।

Story first published: Friday, October 16, 2020, 2:50 [IST]
Other articles published on Oct 16, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+