Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ये आंकड़े बताते हैं कि आखिर क्यों सुपर ओवर के किंग हैं जसप्रीत बुमराह

नई दिल्ली। इस साल का आईपीएल सीजन जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, उसके साथ ही मैचों में रोमांच भी काफी तेजी से बढ़ रहा है। इस रविवार को दो मैच खेले गए और दोनों ही मैचों का नतीजा सुपर ओवर के चलते हुआ। पहले मैच में जहां केकेआर और हैदराबाद के बीच मैच में फर्ग्यूसन केकेआर की जीत के हीरो साबित हुए तो दूसरे मैच का रोमांच अबतक के क्रिकेट टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मैच साबित हुआ। मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में दो बार सुपर ओवर तक मैच पहुंचा और आखिरकार इस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को जीत का स्वाद मिला।

बुमरा-शमी के बीच टक्कर

रविवार को खेले गए दूसरे मुकाबले में जब पहला ओवर खेला गया तो जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और अपनी बेहतरीन यॉर्कर गेंदबाजी की वजह से बल्लेबाजों को रन नहीं बनाने दिया। बुमराह ने एक ओवर में महज 5 रन देकर दो विकेट झटके। वहीं मोहम्मद शमी अपने सुपर ओवर में सिर्फ 5 रन दिए और यह मैच दूसरे सुपर ओवर तक पहुंचा। सुपर ओवर में दोनों ही गेंदबाजों ने धारदार यॉर्कर गेंदबाजी की। दोनों ही गेंदबाजों के बीच यह तय कर पाना थोड़ा मुश्किल है कि किसने कल के सुपरओवर में बेहतरीन गेंदबाजी की।

बुमराह की धारदार गेंदबाजी

जसप्रीत बुमराह को शुरुआत से ही डेथ ओवर और सुपर ओवर में गेंदबाजी का किंग माना जाता है। जिस तरह से एक के बाद एक वह लगातार यॉर्कर गेंदें फेंकने की क्षमता रखते हैं, वह उन्हें अन्य गेंदबाजों से बिल्कुल अलग और धारदार गेंदबाज बनाता है। सभी टी-20 टूर्नामेंट में जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी पर नजर डालें तो इस बात का आपको पता लगेगा कि आखिर क्यों जसप्रीत बुमराह सुपर ओवर के किंग हैं। अभी तक बुमराह ने 6 मैचों में सुपरओवर में गेंदबाजी की है और हर मैच में वह धारदार साबित हुए हैं।

सुपर ओवर में बुमराह का रिकॉर्ड

गुजरात लायंस के खिलाफ 2017, 6/0
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2019 में, 8/2
न्यूजीलैंड के खिलाफ 2020 में, 17/0
न्यूजीलैंड के खिलाफ 2020, 13/1
आरसीबी के खिलाफ 2020 आईपीएल, 8/0
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ कल, 5/2

Story first published: Monday, October 19, 2020, 15:58 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+