Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आखिरी मैच में मिली जीत पर कोहली बोले- हम इस रफ्तार को आगे ले जाएंगे

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 13 रनों से हराकर क्लीन स्वीप होने से खुद का बचाव कर लिया है। आस्ट्रेलिया ने 2-1 से सीरीज तो जीत ली, लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली आखिरी मैच में मिली जीत से खुश हैं। उन्हें लगता है कि टीम लय में है, लेकिन कुछ कमियों के कारण कहीं पीछे रह गए।

मैच के बाद कोहली ने बयान देते हुए कहा कि हम ऑस्‍ट्रेलियाई पारी के पहले और दूसरे हाफ में दबाव महसूस कर रहे थे। लेकिन शुबमन गिल और अन्य लोग आते हैं, यह थोड़ा ताजगी लाता है। मुझे लगता है कि पिच गेंदबाजों के लिए काफी बेहतर थी। तो आत्मविश्वास का स्तर ऊपर जाता है। इतने लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना, यही वह चुनौती है जिसका आप सामना करते हैं और आप जिस तरह की वापसी करते हैं।''

कोहली ने आगे कहा, ''हम गेंद के साथ और मैदान में क्लीनिकल थे। प्रदर्शन से खुश और उम्मीद है कि हम इस रफ्तार को आगे ले जाएंगे। मैं थोड़ा अधिक समय के लिए जाना पसंद करूंगा, लेकिन यह पांड्या और जडेजा के बीच शानदार साझेदारी थी। टीम को उस तरह के बढ़ावा की जरूरत थी। मेरा मानना है कि जब आप ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हो तो आपको अतिरिक्त बेहतर करना होता है और आप इस तरह की चुनौती का सामना करते हैं।'

बता दें कि भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारूओं के सामने 5 विकेट खोकर 303 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन पहले 2 मैचों में 350 से अधिक रन बनाने वाली मेजबान टीम सिर्फ 289 रन ही बना सकी। अब भारतीय टीम तीन टी20 मैचों के लिए आस्ट्रेलिया का सामना करेगी। पहला मैच 4 दिसंबर को आस्ट्रेलिया में खेला जाएगा।

Story first published: Wednesday, December 2, 2020, 20:29 [IST]
Other articles published on Dec 2, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+