हड्डी तोड़ने की धमकी देने वाले 3 इंटरनेशल कनाडाई पहलवानों को खली ने 5 मिनट में चटाई धूल
पानीपत। बुधवार को हरियाणा की धरती पर हुई सीडब्ल्यूई चैंपियनशिप में भारत के महान पहलवान 'द ग्रेट खली' ने दुनिया के दिग्गज पहलवानों को गिनती के मिनटों में धूल चटा दी।
VIDEO: पीएम मोदी ने दशहरे की स्पीच में सीरिया की इस बच्ची का किया था जिक्र
गजब तो यह है कि खली ने उन्हीं को रिंग में हराया है जो कुछ दिन पहले रिंग में खली की हड्डी तोड़ देने की चुनौती दे रहे थे। हालांकि, कनाडाई पहलवान ब्रोडी स्टील, माइक नोक्स और रॉक टेरी ने पहले राउंड के विजेता को पीटने के बाद भी खली को चुनौती दी थी। उन्होंने एक स्वर में कहा था कि अगर खली रिंग में नहीं आया तो वे भीड़ को पीटेंगे।
सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाए पाक ने संंयुक्त राष्ट्र में दिखाया रंग
बुधवार को सवेरे 8 बजे पानीपत के सेक्टर 13, 17 में पहले महिला रेसलर्स के मुकाबले हुए। इसके बाद कनाडाई पहलवानों की पहले राउंड के विजेता रहे एक भारतीय पहलवान से सामना हुआ।
उसमें उन्होंने भारतीय पहलवान को हरा दिया। इसके साथ ही उन्होंने खली को चुनौती देते हुए कहा कि 'रिंग में आओ, हड्डियां तोड़ देंगे।'
भारतीय सेना से आतंकियों को बचाने के लिए ऐसे मदद कर रही पाक सेना
मुकाबला शुरू होने से पहले खली ने तीनों पहलवानें को रिंग के बाहर पीटा। मैच का रोमांच और दर्शकों की हूटिंग के बीच रात 10 बजकर 5 मिनट पर महाबली खली रिंग में उतरे। उन्होंने इन तीनों पहलवानों को महज 5 मिनट के भीतर चित कर दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
