Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

BCCI ने एशिया कप के लिए किया भारतीय महिला टीम का ऐलान, इस दिन होगा भारत का पाकिस्तान से सामना

Womens Asia Cup 2023: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को महिला एशिया कप 2023 के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय महिला ए टीम में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। भारतीय महिला ए टीम की कप्तान श्वेता सहरावत को बनाया गया है। जबकि सौम्या तिवारी टीम की उप-कप्तान होंगी।

12 जून से टूर्नामेंट शुरू: महिला एशिया कप की शुरुआत इस महीने 12 तारीख से होगी। 12 जून को इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जाएगा। हांगकांग में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए अलग-अलग देशों से कई युवा खिलाड़ी हिस्सा लेने आएंगे। भारतीय ए टीम इस टूर्नामेंट का अपना पहला मुकाबला 13 जून को हांगकांग के खिलाफ खेलेगी।

दो ग्रुप में बांटा गया: एशिया कप के लिए टीमों को दो ग्रुप में बांट दिया गया है। टूर्नामेंट में टोटल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन सभी टीमों को दो ग्रुप- ग्रुप ए और ग्रुप बी में बांटा गया है। भारत और हांगकांग के अलावा ग्रुप ए में थाईलैंड ए और पाकिस्तान ए की टीम भी होगी। जबकि बांग्लादेश ए, श्रीलंका ए, मलेशिया और संयुक्त अरब अमीरात ग्रुप बी में हैं।

17 जून को पाकिस्तान से सामना: महिला एशिया कप में फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच भी टक्कर देखने को मिलेगी। पाकिस्तान ए के खिलाफ भारतीय टीम का मुकाबला 17 जून को होगा। इस मैच का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं।

भारतीय महिला ए टीम: श्वेता सहरावत (कप्तान), सौम्या तिवारी (उप-कप्तान), तृषा गोंगडी, मुस्कान मलिक, श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, उमा क्षेत्री (विकेटकीपर), ममता मदीवाला (विकेटकीपर), तितास संधु, यशश्री एस, काशवी गौतम, पार्शवी चोपड़ा, मन्नत कश्यप, बी अनुषा।

Story first published: Friday, June 2, 2023, 13:25 [IST]
Other articles published on Jun 2, 2023
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+