Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL के इतिहास में पहली बार राजस्थान रॉयल्स आखिरी पायदान पर रही

IPL 2020: Rajasthan के नाम दर्ज हुआ Embarrassing Record, पहली बार हुआ ऐसा बुरा हाल | Oneindia Sports

नई दिल्ली। आईपीएल के लीग मैच में रविवार को राजस्थान रॉयल्स को कोलकाता नाईट राइडर्स के हाथों 60 रन से हार का मुंह देखना पड़ा, जिसके बाद राजस्थान की टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर पहुंच गई। आईपीएल के इतिहास में यह पहली बार है जब राजस्थान रॉयल्स की टीम अंक तालिका में आखिरी पायदान पर रही। इससे पहले कभी भी राजस्थान की टीम अंक तालिका में आखिरी पायदान पर नहीं रही।

वर्ष 2008 में जब शेन वार्न टीम के कप्तान थे तो टीम ने आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल मैच में हराकर राजस्थान की टीम चैंपियन बनी थी। लेकिन इसके बाद टीम की हालत साल दर साल खराब होती गई है। राजस्थान की टीम सिर्फ तीन बार प्लेऑफ में अपनी जगह बना पाई है। वर्ष 2016 और 2017 में राजस्थान की टीम आईपीएल का हिस्सा नहीं थी क्योंकि टीम पर दो साल का प्रतिबंध लग गया था।

वर्ष 2020 की बात करें तो माना जा रहा था कि इस बार राजस्थान की टीम अच्छी वापसी करेगी प्लेऑफ तक पहुंचेगी। कप्तान स्टीव स्मिथ, जॉस बटलर, जोफ्रा आऱ्चर जैसे दिग्गज खिलाड़ी इस टीम में थे। लिहाजा टीम के फैंस को उम्मीद थी कि राजस्थान रॉयल्स इस बार जबरदस्त वापसी करेगी। लेकिन उम्मीदों से इतर राजस्थान की टीम ने 14 मैचों में सिर्फ 6 मैच में जीत दर्ज की है जबकि 8 मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा।

IPL में राजस्थान रॉयल्स का अभी तक का सफर

2008- खिताब जीता
2009- छठे स्थान पर रहे
2010- सातवें स्थान पर रहे
2011- छठे स्थान पर रहे
2012- सातवें स्थान पर रहे
2013- तीसरे स्थान पर रहे
2014- पांचवे स्थान पर रहे
2015- चौथे स्थान पर रहे
2018- चौथे स्थान पर रहे
2019- सातवे स्थान पर रहे
2020- आठवे पायदान पर

Story first published: Monday, November 2, 2020, 11:25 [IST]
Other articles published on Nov 2, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+