मनिका-शरत की जोड़ी को मिला ओलंपिक टिकट, फाइनल जीतकर किया कमाल
नई दिल्ली। अचंता शरत कमल और मनिका बत्रा की भारतीय जोड़ी ने शनिवार को एशियाई ओलंपिक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट का फाइनल जीतकर टोक्यो ओलंपिक में मिश्रित युगल में अपना स्थान बुक किया। कमल और मनिका ने दो गेम से वापसी करते हुए कोरियाई जोड़ी ली संगसू और जियोन जेहे को फाइनल में 4-2 (8-11, 6-11, 11-5, 11-6, 13-11, 11-8) से मात दे बड़ा उलटफेर किया और ओलिंपिक का टिकट कटाया।
हालांकि शुरूआती समय में मनिका और शरत को कड़ी चुनाैती का सामना करना पड़ा था। पहले दो गेमों में हार मिलने के बाद इस जोड़ी ने तीसरा और चौथा गेम अपने नाम कर मुकाबला 2-2 से बराबर कर लिया। पांचवें गेम में अंत तक रोमांच था लेकिन भारतीय जोड़ी ने बाजी मार ली। अपनी लय को मनिका-शरत ने छठे गेम में भी जारी रखा और मैच अपने नाम कर टोक्यो का टिकट कटाया।
इससे पहले शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले में सिंगापुर के कोन पैंग यू एन और लिन ये 4-2 से हराया था। गाैर हो कि टोक्यो ओलंपिक पिछले साल होना था लेकिन कोरोना के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था। लेकिन अब टोक्यो ओलंपिक इसी साल 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच करवाया दाएगा। भारत को एकल वर्ग में चार ओलिंपिक कोटा मिल चुके हैं।
शरत और मनिका ने इससे पहले एकल वर्ग में भी कोटा हासिल किया था। इन दोनों के अलावा पुरुष खिलाड़ी जी. साथियान और महिला खिलाड़ी सुतीर्था मुखर्जी ने भी टिकट कटवाया। साथियान ने दो जीत के साथ साउथ एशिया ग्रुप में टॉप पर पहुंचकर ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया। वही कमल ने वीरवार को पांच ग्रुपों के बीच सर्वोच्च रैंक दूसरे स्थान पर रहकर क्वालिफाई किया था। बता दें कि टोक्यो ओलिंपिक कमल का चौथा और साथियान, मनिका बत्रा और सुतीर्था का पहला होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
