टेस्ट क्रिकेट के पांच हजारी बने विराट कोहली, बना डाला रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 25 रन बनाते ही कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 500 हजार रन पूरे कर लिए। सुरंगा लकमल के 31वें ओवर की तीसरी गेंद पर कोहली ने चौका लगाते ही ये मुकाम हासिल कर लिया है। टेस्ट क्रिकेट में 5 हजार रन बनाने वाले कोहली 11वें भारतीय बल्लेबाज हैं।
वहीं पारी के आधार पर सबसे तेज 5000 रन बनाने के मामले में कोहली चौथे बल्लेबाज हैं। कोहली ने ये कारनामा अपने 63वें मैच की 105वीं पारी में हासिल किया है। बता दें कि सबसे तेज 5000 टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन के नाम है जिन्होंने मात्र 56 पारियों में ये कारनामा अपने नाम किया था। सबसे तेज 5000 टेस्ट रन बनाने के मामले में सुनील गावस्कर चौथे नंबर हैं जिन्होंने 95 पारियों में पांच हजार रन बनाए थे। हालांकि कोहली से आगे सबसे तेज पांच हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज-
सुनील गावस्कर (95 पारी)
वीरेंदर सहवाग (99 पारी)
सचिन तेंदुलकर (103 पारी)
विराट कोहली (105 पारी)
बता दें कि इससे पहले विराट ने 62 टेस्ट मैचों में 51.82 की औसत से 14 अर्धशतक और 19 शतकों की मदद से 4975 रन बनाए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
