Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ENG vs PAK: पाकिस्तानी बल्लेबाज के प्राइवेट पार्ट पर लगी गेंद, जमीन पर गिरा

नई दिल्ली। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच साउथैम्पटन में खेला जा रहा है, जिसमें एक बार फिर पाकिस्तान की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44 ओवर की समाप्ति तक अपने 120 रन पूरे कर लिये हैं हालांकि इस दौरान अपने 5 विकेट भी खो दिये हैं।

पाकिस्तान के लिये दूसरे टेस्ट मैच का पहला सेशन काफी मिला जुला रहा। पहले मैच में पाकिस्तान के लिये शतक लगाने वाले वाले खिलाड़ी शान मसूद महज 1 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गये। इस मैच में जेम्स एंडरसन ने शान मसूद को अपना पहला शिकार बनाया तो वहीं पाकिस्तानी कप्तान अजहर अली को भी महज 20 रन के निजी स्कोर पर चलता किया।

और पढ़ें: 2019 में सबसे ज्यादा इन चोटों से जूझे भारतीय खिलाड़ी, NCA ने सौंपी रिपोर्ट

हालांकि इस बीच पाकिस्तान के दूसरे सलामी बल्लेबाज आबिद अली दूसरे छोर पर जमकर डटे रहे और पाकिस्तान के लिये 111 गेंदों का सामना करके 7 चौकों की मदद से 60 रन बनाये। हालांकि यह कहना गलत नहीं होगा कि इस दौरान आबिद अली काफी खुशकिस्मत भी रहे थे क्योंकि इंग्लैंड के फील्डरों ने उनके दो-दो कैच टपकाने का काम किया।

अपनी बल्लेबाजी के दौरान आबिद अली काफी संघर्ष करते नजर आ रहे थे और मैच के 18वें ओवर के दौरान कुछ ऐसा घटा जिसने सभी को चौंका दिया और अबिद अली दर्द से कराहते हुए जमीन पर गिर गये। दरअसल 18वें ओवर में क्रिस वोक्स गेंदबाजी करने आये थे और अपने चौथे ओवर में आबिद अली को सीधी गेंद फेंकी।

और पढ़ें: 'बेकार नहीं जाना चाहिये पूर्व खिलाड़ियों का अनुभव', BCCI से बोले राहुल द्रविड़

यह गेंद आबिद अली के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीधे उनके प्राइवेट पार्ट और एब्डॉमिनल गार्ड में जा लगी। गेंद लगते ही आबिद अली दर्द से कराह उठे और जमीन पर लेट गए। वह इस कदर दर्द से कराह रहे थे कि उनके फीजियो को मैदान पर उतर आये और उनके साथ इमाद उल हक भी मौके पर पहुंचे। आबिद अली को पानी पिलाया गया और कुछ देर बाद उनका दर्द सही हो गया।

Story first published: Friday, August 14, 2020, 16:02 [IST]
Other articles published on Aug 14, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+