क्या 2018 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर तुक्के में हासिल की थी जीत, जानें क्या बोले कुलदीप यादव
नई दिल्ली। क्रिकेट के खेल में किसी भी टीम की मजबूती उसके खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करती है और अगर टीम के लिये बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी किसी वजह से टीम से बाहर हो जायें तो जाहिर तौर पर यह टीम की मजबूती पर प्रभाव डालती है। हालांकि इस वजह से यह कहना किस हद तक सही होगा कि सामने वाली टीम सिर्फ इस वजह से जीती है चूंकि विरोधी टीम कमजोर थी। साल 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची भारतीय टीम के साथ कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब भारतीय टीम ने कंगारू टीम को 2-1 से हराकर पहली बार उसकी सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीतने का कारनामा किया तो कई लोगों का कहना था कि यह सिर्फ इस वजह से चूंकि उनकी टीम में अनुभवी खिलाड़ी डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ नहीं थे।
और पढ़ें: AUS vs IND: विराट की गैरमौजूदगी में भारत को सता रहा 4 नंंबर का सिरदर्द, गावस्कर ने बताया उपाय
पर क्या इसका मतलब यह है कि भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया या फिर यह जीत सिर्फ एक तुक्का थी। इसी सवाल पर भारतीय टीम के चाइनामैन स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने केकेआर डॉट इन से बात करते हुए आलोचकों को करारा जवाब दिया है।
और पढ़ें: NZ vs WI: जैमिसन की बॉलिंग से बैकफुट पर वेस्टइंडीज, खेलना पड़ सकता है फॉलोऑन

भाग्य के भरोसे नहीं जीती जा सकती टेस्ट सीरीज
उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ने इस सीरीज के दौरान बेहद शानदार प्रदर्शन किया था और 2-1 से सीरीज को जीता था, हालांकि भारतीय टीम इस सीरीज को 3-1 से जीत जाती लेकिन बारिश के चलते चौथा मैच पूरा नहीं हो सका और ऑस्ट्रेलियाई टीम बेहद शर्मनाक हार से बच गई।
वहीं इस विजयी टीम का हिस्सा रहे कुलदीप यादव ने आलोचकों की ओर से उठाये जा रहे सवालों पर एक लाइन का जवाब देते हुए कहा कि कोई भी टेस्ट सीरीज भाग्य के भरोसे नहीं जीती जा सकती।

जीत के लिये खिलाड़ियों को करना पड़ता है प्रदर्शन
केकेआर की आधिकारिक वेबसाइट पर बात करते हुए कुलदीप ने कहा,'आपको किसी सीरीज में जीत हासिल करने के लिये लगातार टेस्ट मैच जीतने होते हैं। हमने उस सीरीज में 2 मैचों में जीत हासिल की, तीसरा भी जीत जाते अगर बारिश का दखल न होता। इस जीत की आलोचना करने का कोई बेस ही नहीं है। जब आप किसी टीम के खिलाफ जीत हासिल करते हैं तो विरोधी टीम से ज्यादा आपकी खुद की टीम का प्रदर्शन मायने रखता है। टीम में कौन था कौन नहीं इसके बजाय आप इस बात पर जोर देते हैं कि आपकी टीम ने कैसा प्रदर्शन किया। हमने अच्छा किया इसीलिये हमें जीत मिली। अगर हमारे तेज गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया तो हमारे बल्लेबाजों ने भी रनों का अंबार लगाया और अच्छी बल्लेबाजी की। हम पिछली बार जीते थे और इस बार भी जीतेंगे।'

कंगारूओं के खिलाफ फिर मिलेगा चैलेंज
गौरतलब है कि कुलदीप ने इस बात को स्वीकार किया कि पिछली बार के मुकाबले इस बार की ऑस्ट्रलिया टीम ज्यादा अनुभवी और मजबूत है और मैदान पर एक अच्छा क्रिकेट देखने को मिलेगा।
उन्होंने कहा,'हां यह सच है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और मार्नस लाबुशेन के आने से पिछली बार के मुकाबले ज्यादा मजबूत और अनुभवी नजर आ रही है। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछली बार भी मजबूत थी और हमने अच्छी क्रिकेट खेलकर जीत हासिल की। इस बार भी फैन्स को मैदान पर शानदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। यह काफी मजेदार होने वाला है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications