पहले राउंड में अनुष्का से हार गए कोहली, नहीं दे पाए आसान सवाल का जवाब
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली फिलहाल कोरोना वायरस के कारण घर में समय बीता रहे हैं। ऐसा नहीं है कि वो खाली बैठे हुए हैं, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए आए दिन लोगों को प्रेरित करने के लिए कोई ना कोई संदेश देते रहते हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी इसी राह पर हैं। फिलहाल दोनों एक दूसरे से खूब सवाल करते नजर आए, जिसके पहले राउंड में कोहली हार गए।

नहीं दे पाए आसान सवाल का जवाब
कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनके साथ अनुष्क भी नजर आ रही हैं। दोनों एक खास गेम खेलते हुए नजर आए हैं। दोनों ने एक-दूसरे से एक-दूसरे के प्रोफेशन के बारे में सवाल किए, फिर रैपिड फायर राउंड खेला। पहले राउंड में अनुष्का ने आसान सवाल किया लेकिन कोहली जवाब नहीं दे पाए। अनुष्का ने पूछा- बाॅलीवुड में बनी पहली फिल्म का नाम क्या था? जवाब में विराट कोहली ने ‘मेरा आंगन' कहा, जबकि सही जवाब था राजा हरीशचंद्र।
आखिरी राउंड था दिलचस्प
हालांकि पहले राउंड में कोहली ने दो तो अनुष्का ने तीन सही जवाब दिए। दूसरा राउंड बराबरी पर रहा, लेकिन अंतिम राउंड काफी दिलचस्प था जिसमें दोनों को एक दूसरे से जुड़े सवालों के जवाब देने थे। इस दाैरान पूछा गया की दोनों में से किसे फिल्म देखते वक्त नींद आती है, तो उसमें दोनों ने ही विराट का नाम लिया। साथ ही अनुष्का ने बताया कि, जब वह फिल्म देखते हैं तो विराट सो जाते हैं और वह उन्हें उठाती रह जाती हैं। इसके अलाव इस गेम में ये भी पता चला की विराट कोहली स्पेस मिशन पर भी जाना चाहते हैं।

कोहली नहीं समझे कि काैन जीता
वहीं कोहली ने पूरा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'देखते हैं कौन किसे बेहतर तरीके से जानता है, फन और इंटरैक्टिव #TakeABreak सेशन हमारे साथ। उम्मीद करते हैं कि आप लोगों ने इसका आनंद उठाया और जान गए कि कौन विजेता है क्योंकि मुझे समझ नहीं आया।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
