Tokyo Olympics: तीरंदाजी में भारतीय टीम ने कजाकिस्तान को 6-2 से हराया
टोक्यो, 26 जुलाई। तीरंदाजी में भारतीय टीम ने जबरदस्त शुरुआत की है। टोक्यो ओलंपिक में भारत की ओर से अतनु दास, प्रवीन जाधव और तरुनदीप राय ने कजाकिस्तान को 6-2 से मात दी है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम अगले राउंड में पहुंच गई है। भारतीय टीम का अगला मुकाबला कोरिया से है। अगर भारतीय टीम को मेडल की रेस में बने रहना है तो उसे शीर्ष 8 में जगह बनाने के लिए अपना अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
हालांकि इस मैच के बाद अतनु दास, प्रवीण जाधव और तरुणदीप राय को क्वार्टर फाइनल मुकाबले से ही बाहर होना पड़ा। भारतीय टीम को टोक्यो ओलंपिक्स में दक्षिण कोरिया से 0-6 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने जिस तरह से कजाकिस्तान के खिलाफ शुरुआत की थी उसके बाद टीम से उम्मीदे थीं कि भारतीय टीम आगे अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। बता दें कि पुरुषों के मुकाबले में डियोक जे किम, वूजिन किम और जिनयेक ओर ने भारतीय टीम को 59-54, 59-57, 56-54 से मात दी। कोरिया की टीम जबरदस्त लय में नजर आ रही थी, उसने 12 में से 10 शॉट परफेक्ट लगाए, जिसकी वजह से भारतीय टीम पर काफी दबाव आया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
