Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आखिरी कैसे मिल गई प्लेइंग इलेवन में जगह, जोफ्रा आर्चर को नहीं हो रहा भरोसा



नई दिल्ली। इंग्लैंड-विंडीज ऐसी टीमें हैं जिन्होंने कोरोना वायरस के कहर के बीच फिर से क्रिकेट शुरू किया है। दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मैचों की जंग है, जिसका पहला मुकाबला बुधवार को साउथंप्टन में शुरू हुआ। इंग्लैंड के लिए कप्तानी बेन स्टोक्स कर रहे हैं क्योंकि जो रूट अपने परिवार के साथ हैं। उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। ऐसे में बेन स्टोक्स ने जब टाॅस जीतन के बाद प्लेइंग इलेवन का खुलासा किया तो उसमें जोफ्रा आर्चर का नाम रहा। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को अभी भी भरोसा नहीं कि वो प्लेइंग इलेवन में चुन लिए गए हैं।

जोफ्रा को अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की जगह चुना गया। अब उन्होंने उम्मीद जताई कि वो वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे शुरुआती टेस्ट के दौरान अपनी काबिलियत साबित कर सकेंगे। उन्होंने पिछले साल हुई एशेज सीरीज में डेब्यू किया था। आर्चर ने कहा, ''मैं अब भी नहीं जानता कि मुझे ब्रॉड की जगह कैसे प्लेइंग इलेवन में माैका मिल गया। मैं आज तक इसे लेकर थोड़ा परेशानी में हूं।''

उन्होंने कहा, 'मैं खुश हूं कि यह मौका दिया गया और उम्मीद करता हूं कि मुझे यह दिखाने का मौका मिलेगा कि मुझे क्यों चुना गया था।' बुधवार को इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने विंडीज के खिलाड़ियों के साथ मिलकर एक घुटना जमीन पर टिकाकर 'ब्लैक लाइव्स मैटर' अभियान में उनका समर्थन किया, दोनों टीमों की टीशर्ट पर 'ब्लैक लाइव्स मैटर' का लोगो भी था। आर्चर इंग्लैंड की मौजूदा टेस्ट टीम में इकलौते अश्वेत खिलाड़ी हैं, उन्होंने अपने साथियों के सपोर्ट की तारीफ की। उन्होंने स्काय स्पोर्ट्स के 'न्यू जोन' में कहा, 'सपोर्ट मिलना शानदार था।' उन्होंने कहा, 'यह साल अश्वेत समुदाय के ही नहीं बल्कि सभी के लिए आंखे खोलने वाला रहा है।'

Story first published: Thursday, July 9, 2020, 18:53 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+