मैच के बाद बोले हार्दिक पांड्या, मुझे नहीं पता था कि डेविड वॉर्नर इतना पीछे रह जांएंगे
चेन्नई। मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में एक बार फिर से वापसी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाफ मैच में जीत दर्ज की है। एसआरएस के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम ने जीत के लिए 151 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम 137 रन की बना सकी और मैच में उसे 13 रन से हार का सामना करना पड़ा। मैच में हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने 34 गेंदों का सामना करते हुए 36 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और 2 चौके लगाए। लेकिन जिस तरह से वो आउट हुए उसके बाद टीम को संभलने का मौका नहीं मिला और हैदराबाद की टीम को अंत में हार का मुंह देखना पड़ा।
दरअसल वॉर्नर ने शॉट खेलने के बाद रन लेने के लिए दौड़े तो हार्दिक पांड्या ने जबरदस्त फील्डिंग करते हुए उन्हें रन आउट करके पवेलियन भेज दिया। वॉर्नर को रन आउट करने के बाद खुद हार्दिक पांड्या को यकीन नहीं हो रहा था कि उन्होंने वॉर्नर को आउट कर दिया। मैच के बाद बात करते हुए पांड्या ने कहा कि मेरी कोशिश यह थी कि मैं गेंद को पकड़ूं और उसे स्टंप पर मारूं, सच कहूं तो मुझे इस बात का यकीन नहीं था कि डेविड वॉर्नर इतनी दूर रह जाएंगे, मैं सिर्फ विकेट पर निशाना लगाकर गेंद को मारना चाहता था, लेकिन बाद में मुझे यकीन हुआ कि वॉर्नर बहुत पीछे रह गए। हमारी टीम में काफी विश्वास है, हैदराबाद की शुरुआत अच्छी हुई, लेकिन हमारे गेंदबाजों ने अच्छी वापसी की और काफी अच्छी लाइन व लेंथ के साथ गेंद डाली और सुनिश्चिक किया की दबाव बनाया जा सके।
हार्दिक पांड्या ने कहा कि राहुल चाहर, क्रुणाल पांड्या और सभी ने एक यूनिट की तरह गेंदबाजी की, मैच को थामे रखा और जब भी मौका आया उसका भरपूर फायदा उठाया। हमारी टीम में काफी अनुभव है,खिलाड़ी अपना अनुभव साझा करते हैं, कप्तान भी टीम को आगे बढ़ने में मदद करते हैं। वहीं हार के बाद डेविड वॉर्नर ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा हूं कि क्या कहूं, यह निसंदेह निराशाजनक है, हम दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, इससे यह साबित होता है कि अगर हम गहराई तक बल्लेबाजी नहीं कर सकते हैं तो मैच नहीं जीत सकते हैं। बता दें कि एसआरएच लगातार तीन मुकाबले हार चुकी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
