एशियन गेम्स 2018 : मंजीत ने गोल्ड तो जिनसन जॉनसन ने सिल्वर जीतकर मचाया धमाल, बनाया नया कीर्तिमान
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का धमाल देखने को मिल रहा है। खेल के 10वें दिन भारत को कई उतार चढ़ाव देखने को मिले भारत ने सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा तो वहीं भारत को उस वक्त निराशा मिली जब हिमा दास 200 मीटर के सेमीफाइनल में डिसक्वालिफाई हो गईं लेकिन भारत का 10वां दिन भी मंजीत सिंह ने सुनहरा बना दिया जब उन्होंने मैंन्स 800 मीटर की रेस में सबको चौकाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। बता दें कि इस रेस में एक और कमाल भी हुआ जब उनके साथ दौड़ रहे भारतीय जिनसन जॉनसन ने भी दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक पर कब्जा किया। बता दें कि मंजीत चौथे स्थान पर चल रहे थे और जिनसन तीसरे पर, लेकिन आखिरी के 50 मीटर में मंजीत ने अपनी स्पीड बढ़ाई और पीछे से आगे आते हुए बाजी मार ली। मंजीत ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए केवल 1.46.15 मिनट का समय लिया और इतिहास रच दिया।
India's Manjit Singh wins gold medal, and Jinson Johnson wins silver medal in men's 800 metres finals. #AsianGames2018 pic.twitter.com/sp4be6ujcO
— ANI (@ANI) August 28, 2018
गौरतलब हो कि यह भारत का दिन का पहला और कुल नौवां स्वर्ण पदक है। मनजीत ने 1 मिनट 46.15 सेकेंड का समय निकाला तो वहीं जॉनसन एक मिनट 46.35 सेकेंड का समय निकाला। सबसे खास बात यह है कि 1962 के बाद पहली बार हुआ है कि भारत ने एथलेटिक्स की इस स्पर्धा में स्वर्ण और रजत दोनों अपने नाम किए। वहीं इस रेस में कांस्य पदक कतर के अब्दुला अबु बकर के नाम रहा जिन्होंने एक मिनट 46.38 सेकेंड में अपनी रेस पूरी की। मनजीत अंतिम 200 मीटर तक पांचवें स्थान पर चल रहे थे लेकिन बाद में उन्होंने चतुराई से अपनी रफ्तार बढ़ाई और जिनसन तथा अबु को पछाड़ स्वर्ण अपने नाम किया। इसी के साथ भारत के पदकों की संख्या अब 49 हो गई है जिसमें भारत को 9 स्वर्ण पदक मिले हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
