FIFA World Cup Qualifiers: भारत और कतर के बीच मुकाबला आज, कहां देखे लाइव मैच
नई दिल्लीः फुटबॉल वर्ल्ड कप 2022 क्वालीफायर में भारतीय क्रिकेट टीम कतर के खिलाफ अपना मुकाबला खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह एक कठिन मैच होने जा रहा है क्योंकि कतर की टीम भारतीय टीम की तुलना में फीफा रैंकिंग में 47 स्थान आगेग है। यह मैच 3 जून को खेला जाएगा। भारतीय टीम इस समय ग्रुप ई में चौथे स्थान पर मौजूद है जिसमें उसके 5 मैच खेलकर 3 अंक हैं।
कतर की टीम टेबल में 13 अंक जुटाकर टॉपर है जबकि ओमान की टीम भी 12 अंक हासिल कर चुकी है। कोच इगोर स्टिमैक की भारतीय टीम टॉप 2 स्थान से लगभग बाहर हो चुकी है लेकिन वे अभी भी तीसरे स्थान पर कब्जा कर सकते हैं जिसके चलते उनको 2023 के एशियन कप क्वालीफायर्स में तीसरे राउंड के लिए सीधी जगह मिल जाएगी।
हालांकि अगर भारत चौथे नंबर पर भी फिनिश करने में कामयाब रहता है तब भी वह एशिया कप क्वालीफाइंग थर्ड राउंड में पहुंच सकते हैं लेकिन उसके लिए उनको सभी ग्रुप की चार बेस्ट टीम में शामिल होना होगा। अगर भारतीय टीम टेबल में 5वें स्थान पर आती है तो उनको एशिया कप क्वालीफायर्स के लिए प्ले ऑफ राउंड खेलना होगा।
भारत और कतर के बीच 2022 फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर का मुकाबला 3 जून 2021 को जैसिम बिन हमद स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समय अनुसार रात में 10:30 बजे शुरू होगा। आप इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स वन हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स वन हिंदी एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, तेलुगू, कन्नड़, बंगला चैनल पर लाइव देख सकते हैं। आप चाहें तो अपने मोबाइल पर डिजनी प्लस हॉटस्टार नाम की ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग भी देख सकते हैं।
भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमैक ने बुधवार को कहा कि कतर को 2022 विश्व कप क्वालीफायर के पहले चरण में गोलरहित ड्रॉ पर रोकना एक 'बड़ा आश्चर्य' था और गुरुवार को फिर से एशियाई चैंपियन को वश में करना बेहद मुश्किल होगा।
भारत ने सितंबर 2019 में शक्तिशाली कतर को 0-0 पर रोक दिया था, जिसे हाल के दिनों में टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ में से एक प्रदर्शन माना जाता है। स्टिमैक की टीम गुरुवार को यहां संयुक्त विश्व कप और एशियाई कप क्वालीफायर के दूसरे चरण के मैच में उन्हीं विरोधियों से भिड़ेगी।
मुकाबले के लिए भारतीय टीम-
गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह संधू, अमरिंदर सिंह, धीरज सिंह।
डिफेंडर: प्रीतम कोटल, राहुल भेके, नरेंद्र गहलोत, चिंगलेनसाना सिंह, संदेश झिंगन, आदिल खान, आकाश मिश्रा, सुभाशीष बोस।
मिडफील्डर: उदंता सिंह, ब्रैंडन फर्नांडीस, लिस्टन कोलाको, रॉलिन बोर्गेस, ग्लेन मार्टिंस, अनिरुद्ध थापा, प्रोनॉय हलदर, सुरेश सिंह, अपुइया, अब्दुल सहल, यासिर एमडी, लल्लियांजुआला छंगटे, बिपिन सिंह, आशिक के।
फॉरवर्ड: मनवीर सिंह, सुनील छेत्री, ईशान पंडिता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
