ग्लेन मैक्सवेल का खुलासा, तस्वीर को देखकर विराट ने हमे कहा था Idiot, ऑस्ट्रेलिया में दिया था ये ऑफर
चेन्नई। आईपीएल के पिछले सीजन की बात करें तो किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेल रहे ग्लेन मैक्सवेल कुछ खास नहीं कर सके थे और उनका बल्ला खामोश रहा था। यही वजह है कि पंजाब किंग्स की टीम ने ग्लेन मैक्सवेल को रिलीज कर दिया था। जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू ने ग्लेन मैक्सवेल को इस नीलामी में 14.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। पंजाब की टीम की ओर से विफल रहने के बाद भी जिस तरह से मैक्सवेल को मोटी रकम देकर आरसीबी ने खरीदा था, उसके बाद सवाल उठ रहे थे कि क्या मैक्सवेल इस सीजन में अच्छा कर पाएंगे। लेकिन पिछली दो पारियों में ग्लेन में मैक्सवेल ने अपने आलोचकों की बोलती बंद कर दी है। बता दें कि आरसीबी ने इस सीजन की शुरुआत काफी अच्छी की है। शुरुआत के दोनों ही मुकाबलों में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरू की टीम ने जीत दर्ज की है। इन दो जीत के साथ आरसीबी की टीम प्वाइंट टेबल पर शीर्ष पर पहुंच गई है।

जबरदस्त फॉर्म में मैक्सवेल
लगातार दो पारियो में ग्लेन मैक्सवेल ने जबरदस्त पारी खेली है। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से मैक्सवेल ने 41 गेंदों पर 59 रन बनाए। जबकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैक्सवेल ने आतिशी 39 रनों की पारी खेली। ऐसे में साफ है कि आईपीएल के इस सीजन में मैक्सवेल अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे हैं। लेकिन ग्लेन मैक्सवेल किस तरह से आरसीबी की टीम का हिस्सा बने उसको लेकर मैक्सवेल ने खुलासा किया है।

ऑस्ट्रेलिया में दिया था ऑफर
ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि जब विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में थे तो उस वक्त उन्होंने मुझे आरसीबी की ओर से खेलने का ऑफर दिया था। आरसीबी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जो वीडियो ट्वीट किया गया है उसमे मैक्सवेल कहते हैं कि विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया टूर पर ही उन्हें आरसीबी से जुड़ने का ऑफर दिया था। जिसके बाद इस बार आईपीएल की नीलामी से पहले ग्लेन मैक्सवेल ने आरसीबी की ओर से खेलने की इच्छा जाहिर की थी।

तस्वीर के पीछे का फनी किस्सा
आईपीएल की नीलामी से पहले के एक फनी अनुभव को साझा करते हुए मैक्सवेल ने कहा कि भारत में नीलामी में दिन में हो रही थी, लेकिन हम न्यूजीलैंड में थे और वहां रात थी। हम वहां पर क्वारेंटीन में थे। तभी एडम जांपा के बैग में आरसीबी की कैप थी उसने उसे निकाला और मुझे देते हुए एक फोटो क्लिक कराई और इसे विराट कोहली को भेज दिया और कहा कि इन्हें भी अपनी टीम में ले लेते हैं, मैंने पहले ही उन्हें आरसीबी की कैप दे दी है। ये सब नीलामी से पहले हुआ, लेकिन अगर मुझे आरसीबी ने नहीं लिया होता तो काफी अजीब सा हो जाता। ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि जैंपा ने यह फोटो नीलामी से पहले क्लिक की थी लेकिन इसे नीलामी के बाद पोस्ट किया था।

कोहली ने हमे इडियट बोला था
जब मैक्सवेल से यह पूछा गया कि जब जैंपा ने फोटो विराट कोहली को भेजी तो उन्होंने क्या कहा तो मैक्सवेल ने कहा कि तुम लोग पागल हो। ऑस्ट्रेलिया में टी-20 और वनडे सीरीज के बाद हमने आपस में बात की थी, विराट ने मुझसे आरसीबी में खेलने का ऑफर दिया था, उस वक्त मैंने कहा था कि अगर मौका मिला तो जरूर खेलेंगे। मैं आरसीबी का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे टीम में शामिल किया। आरसीबी की टीम के बारे में मैक्सवेल ने कहा कि टीम में बहुत गहराई है, टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं जो कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों पर दबाव बनाते हैं कि वो अच्छा प्रदर्शन करें। आप चाहते हैं कि इसी तरह से फ्रेंचाइजी होनी चाहिए कि युवा खिलाड़ी आप पर प्रदर्शन का दबाव बनाए। टीम में कई चहल जैसे जबरदस्त गेंदबाज हैं। यह साल आरसीबी का होने वाला है, हमारे पास जबरदस्त अनुभव है, कोहली बेहतरीन कप्तान हैं और पिता बनने के बाद वह उम्मीद है कि उन्हें और सफलता मिलेगी।

आईपीएल का अनुभव जबरदस्त
आईपीएल के साथ अपने अनुभव के बारे में ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि मुझे इससे बहुत फायदा मिला है। भारतीय पिच पर खेलने का मुझे अच्छा अनुभव मिला। अलग-अलग देशों के खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला, मुझे पहले सीजन में सचिन तेंदुलकर के साथ खेलने का मौका मिला। रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक के साथ मेरा अनुभव काफी अच्छा रहा है। मेरे लिए आईपीएल एक जबरदस्त अनुभव है। भारतीय पिच के बारे में कहा कि यहां गेंद काफी नीचे रहती है और बैट पर धीमे आती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
