For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मनू भाकर के सपोर्ट में आईं खेल हस्तियां, रोके जाने के बाद शूटर को मिली फ्लाइट की इजाजत

नई दिल्लीः सरकार के हस्तक्षेप के बाद भारत की स्टार शूटर मनू भाकर को नई दिल्ली से फ्लाइट में बैठने की अनुमति मिल गई। मनु भाकर को दिल्ली के इंदिरा गांधी नेशनल एयरपोर्ट पर अधिकारियों द्वारा रोक दिया गया था। भाकर को भोपाल के लिए उड़ान भरनी थी और उनके पास शूटिंग से संबंधित समान थे जिसमें गोलियां वगैरह भी शामिल थी।

टोक्यों ओलंपिक के लिए भारत की उम्मीद मनु भाकर ने इस वाकये को ट्विटर पर ट्वीट की एक सीरीज के जरिए बताया था कि कैसे उनके साथ अपराधी जैसा बर्ताव हुआ क्योंकि उनके पास गन और असलहे थे। वे मध्य प्रदेश में शूटिंग अकादमी के ट्रेनिंग करने के लिए जा रही थी। इस दौरान भाकर ने भारत सरकार मंत्री किरन रिजिजू और हरदीप सिंह पूरी को टैग किया।

भाकर की ऐसी दुर्दशा देख भारत की कई खेल हस्तियों ने उनका खुलकर समर्थन किया है जिसमें झूलन गोस्वामी, धनराज पिल्लई जैसे महान खिलाड़ी भी शामिल हैं।

झूलन गोस्वामी ने ट्वीट के जरिए कहा, "यह काफी दुर्भाग्यशाली है कि ऐसी चीजें हुई, लेकिन एयर इंडिया से एक कर्मचारी और यात्री के तौर पर मेरा जुड़ाव शानदार रहा है। एयर इंडिया ने खेल और खेल व्यक्तियों का हमेशा सम्मान किया है। "

बाद में भाकर को जाने की छूट दे दी गई और 19 साल की खिलाड़ी ने इस दौरान मिले समर्थन के लिए सबको धन्यवाद दिया।

इस घटना के बाद एयर इंडिया ने साफ किया है कि उनके अधिकारी ने शूटर से केवल वैध दस्तावेज दिखाने के लिए कहा था और किसी ने भी भाकर से रिश्वत नहीं मांगी थी जैसा की खिलाड़ी ने आरोप लगाया है।

बता दें कि मनु भाकर एक युवा शूटिंग सनसनी हैं जिन्होंने कॉमनवेल्थ और यंग ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता हुआ है। जुलाई में होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए भाकर से पूरी उम्मीदें हैं। हाल में ही उनको बीबीसी की भारतीय स्पोर्ट्सवूमेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया था।

Story first published: Saturday, February 20, 2021, 11:25 [IST]
Other articles published on Feb 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+