नई दिल्ली। आईएसएसएफ विश्व कप में बुधवार को मनु भाकर और सौरभ चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। इससे पहले इस जोड़ी ने क्वॉलिफिकेशन राउंड में 778 अंक अर्जित करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की थी और पहले स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। हिना सिद्धू और अभिषेक वर्मा की जोड़ी 770 अंक जुटाते हुए नौवें स्थान पर रही और फाइनल में जगह बनाने में असफल रही।
इस भारतीय जोड़ी ने फाइनल में 483.4 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही और 477.7 अंक बटोरने वाली चीनी जोड़ी से 5 अंक आगे रही। वहीं इससे पहले 2018 में हुए 11वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप के दस मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में नए जूनियर विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था। उस दाैरान मनु और साैरभ ने टूर्नामेंट के अंतिम दिन भारतीय जोड़ी ने फाइनल में वांग झियोउ और हांग शुकी की चीनी जोड़ी को हराया था।
No better ending than this! 🇮🇳🥇 #ISSFWC pic.twitter.com/8XKCVa7Mkm
— ISSF (@ISSF_Shooting) February 27, 2019
सौरभ चौधरी इस टूर्नामेंट में पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड जीतते हुए पहले ही इतिहास रच चुके हैं। सौरभ ने ये गोल्ड 245 अंकों के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर बनाते हुए जीता था, हालांकि ये अब भी उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से 0.5 अंक कम है जो उन्होंने चांगवॉन में हुई 2018 में हुई जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में 245.5 अंक अर्जित करते हुए किया था। अपने पहले वर्ल्ड कप में हिस्सा लेते हुए सौरभ ने वर्ल्ड कप जीतते हुए 2020 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए भारत का एक कोटा पक्का किया।
Home heroes Manu Bhaker and Chaudhary Saurabh 🇮🇳 equal the Qualification World Record and qualify for the 10m Air Pistol Mixed Team. #ISSFWC pic.twitter.com/njxfwB5xC3
— ISSF (@ISSF_Shooting) February 27, 2019