For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मनु भाकर ने की प्रताड़ना के लिए जिम्मेदार एयर इंडिया स्टॉफ पर कार्रवाई की मांग

नई दिल्लीः मनु भाकर देश की जानी मानी शूटर हैं और उन पर टोक्यो ओलंपिक से मेडल लेकर आने की जिम्मेदारी है। मनु इस समय अलग कारणों से देश में चर्चाओं में हैं। उनको दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर रोक लिया था क्योंकि वे अपने साथ शूटिंग का सामान लेकर जा रहीं थीं। मनु ने इसके बाद देश के खेल मंत्री किरन रिजिजू से मदद की गुहार लगाई और सरकार के हस्तक्षेप के बाद उनको भोपाल जाने की फ्लाईट में बैठने की इजाजत मिल गई।

देश भर की क्रिकेट हस्तियों के लिए यह मामला नकारात्मक उदाहरण के तौर पर गया है और उन्होंने युवा शूटर को पूरा समर्थन दिया है।

हालांकि मनु भाकर अब अपनी ट्रेनिंग के लिए भोपाल की अकादमी में जा चुकी हैं लेकिन वे इस घटना के जिम्मेदार एयर इंडिया के अधिकारियों पर कार्रवाई की उम्मीद भी कर रही हैं। बाद में, एयर इंडिया ने भी अपने स्टॉफ के बर्ताव के लिए माफी मांग ली है।

यह मामला होने के बाद शुक्रवार शाम के समय मनु को फ्लाइट में बैठाने का प्रबंध किया गया था। मनु भाकर एक युवा शूटिंग सनसनी हैं जिन्होंने कॉमनवेल्थ और यंग ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता हुआ है। जुलाई में होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए भाकर से पूरी उम्मीदें हैं।

मनु ने भोपाल पहुंचने के बाद पीटीआई से बात करते हुए बताया-

"मेरे साथ की गई बेज्जती के लिए वो लोग (एयरलाइन के सुरक्षा अधिकारी) जिम्मेदार हैं, अगर वो अपने लोगों को बचाना चाहते हैं तो यह उनकी प्रतिष्ठा को और भी ज्यादा नुकसान पहुंचाएगा।"

उन्होंने आगे कहा, "एयर इंडिया अब कह रहा है कि वे बस केवल डॉक्यूमेंट मांग रहे थे और अपनी ड्यूटी कर रहे थे लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि सीसीटीवी कैमरे पर सब कैप्चर हो गया है। आप चैक कर सकते हैं..

"उन्होंने मेरा मोबाइल छीन लिया और वो तस्वीर डिलीट कर दी जो मेरी प्रताड़ना के समय मेरी मां ने क्लिक की थी।"

दूसरे और इस मामले को लेकर खेल मंत्री किरन रिजिजू ने मनु को भारत का गौरव बताया है।

एयर इंडिया ने जो माफी जारी की है वह इस प्रकार है-

"मैम हमें बहुत अफसोस है कि आपको हमारे साथ यात्रा करते हुए असुविधा का सामना करना पड़ा है। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप अपना संपर्क नंबर हमको डायरेक्ट मैसेज करते हुए मामले की पूरी जानकारी की डिटेल शेयर कर दें।"

Story first published: Saturday, February 20, 2021, 15:13 [IST]
Other articles published on Feb 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+