मैन यूनाइटेड का इंडोनेशिया मैच रद्द

By Staff

दुनिया के जानेमाने फ़ुटबॉल क्लबों में से एक मैनचेस्टर यूनाइटेड ने इंडोनेशिया में हुए बम धमाकों के बाद सोमवार को होने वाला फ़ुटबॉल मैच रद्द कर दिया है. मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम मलेशिया इलेवेन के ख़िलाफ़ मैच खेलने के लिए कौलालामपुर पहुँच चुकी थी और उन्हें सोमवार को इंडोनेशिया ऑल स्टार टीम के ख़िलाफ़ मैच खेलना था.

ये फ़ैसला शुक्रवार की सुबह जकार्ता में हुए धमाकों की ख़बर के बाद लिया गया है. इन धमाकों में नौ लोग मारे गए हैं और लगभग 50 लोग घायल हो गए हैं.मैनचेस्टर यूनाइटेड के एक बयान में कहा गया है, "जकार्ता में हुए धमाकों के बाद और हमें मिली सलाह के मुताबिक निदेशकों ने इंडोनेशिया को सूचना दी है कि क्लब वर्ष 2009 के एशिया दौरे के मैच नहीं खेल पाएगा. एक धमाका उस होटल में हुआ है जिसमें हमारी टीम के सदस्यों ने रहना था."

ग़ौरतलब है कि सोमवार को होने वाले मैच के लगभग एक लाख टिकट पहले ही बिक चुके थे.क्लब के बयान में बताया गया, "हम इंडोनेशिया के बाहर खेले जाने वाले मैचों की एक नई समयसारिणी बना रहे हैं. जब ये फ़ैसले हो जाते हैं तो हम इस बारे में आगे घोषणा करेंगे. हम इंडोनेशिया में न खेल पाने के कारण बहुत निराश हैं और इंडोनेशिया की टीम और खेल प्रेमियों के समर्थन के लिए आभारी हैं. धमाकों से जो लोग प्रभावित हुए हैं हम उनके प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं."

गुरुवार को माइकल ओवन, वेयन रूनी, रियो फ़र्नेंडो और कई अन्य नए खिलाड़ियों समेत 22 सदस्यों की मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम कौलालमपुर के लिए रवाना हुई थी. क्लब के मैनेजर सर एलेक्स फ़र्गुसन ने कहा, "हम जैसे ही हवाई जहाज़ से उतरे वैसे ही हमें ये ख़बर मिली और हम स्तब्ध से रह गए. मैं पहले कभी इंडोनेशिया नहीं गया और मुझे पता है कि इंडोनेशिया एफ़ए ने इस मैच के लिए बहुत मेहनत की है. हमें अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा करनी है, इसलिए हमारे पास ये फ़ैसला लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं था."

Story first published: Friday, July 17, 2009, 15:58 [IST]
Other articles published on Jul 17, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+