जसप्रीत बुमराह गोवा में कर सकते हैं संजना गणेशन से शादी, मां की फ्लाईट हुई बुक- रिपोर्ट
नई दिल्लीः भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की शादी को लेकर आजकल काफी उत्सुकता है। जसप्रीत बुमराह की शादी किस लड़की से होगी यह अपने आप में एक सवाल बना हुआ है। इससे पहले खबर आई थी कि जसप्रीत बुमराह की शादी दक्षिण भारतीय अदाकारा अनुपमा परमेश्वर से होने जा रही है लेकिन उनके पिता ने उनके माता-पिता ने इस खबर को झूठा बताया था।
अब समाचार एजेंसी आईएएनस के मुताबिक बुमराह टीवी प्रेजेंटर संजना गणेसन के साथ इसी महीने शादी कर सकते हैं।

बुमराह और संजना गोवा में शादी कर सकते हैं-
सोशल मीडिया पर इस तरह की कई पोस्ट मौजूद हैं जो बताती हैं कि बुमराह और संजना 14 या 15 मार्च को गोवा में शादी कर सकते हैं। हालांकि बुमराह या संजना में से किसी ने भी इस खबर की पुष्टि नहीं की है। इसके अलावा टाइम्स ऑफ इंडिया की एक और रिपोर्ट बताती है बुमराह की मां इसी हफ्ते गोवा जाने के लिए अपनी फ्लाइट बुक करा चुकी हैं और यह भी बताया गया है कि केवल 20 और मेहमान गोवा जाने के लिए फ्लाइट में सवार होंगे। कोरोना प्रतिबंधों के चलते इस विवाह में केवल करीबी लोग शामिल होंगे।
IPL 2021: जोस बटलर ने गिनाए इंडियन टी20 लीग में खेलने के कईं फायदे

संजना गणेशन पूर्व मॉडल हैं -
जसप्रीत बुमराह ने व्यक्तिगत कारण बताते हुए चौथे और अंतिम टेस्ट मैच से अपना नाम वापस ले लिया था। भारत ने यह सीरीज 3-1 से जीतने में कामयाबी हासिल की। संजना गणेशन पूर्व मॉडल हैं इसके साथ ही वे स्पोर्ट्स की एंकर प्रेजेंटर है। संजना स्टार स्पोर्ट्स पैनल की 1 सदस्य हैं और उन्होंने आईपीएल के अलावा प्रोफेशनल बैडमिंटन लीग के मैचों को भी होस्ट किया है। संजना का जन्म पुणे में हुआ था और वे 6 मई को 30 साल की हो जाएंगी।
संजना एकेडमिकली एक इंजीनियर भी हैं जो बाद में मॉडल बन गई थी और उसके बाद उन्होंने स्पोर्ट्स प्रजेंटर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रोग्राम 'नाइट क्लब' की होस्टिंग की हुई है।

इंस्टाग्राम पर जसप्रीत बुमराह के परिवार को भी फॉलो करती हैं-
संजना सोशल मीडिया पर एक सक्रिय हस्ती हैं और वह इंस्टाग्राम पर जसप्रीत बुमराह के परिवार को भी फॉलो करती हैं। बुमराह के परिवार में उनकी मां दलजीत के अलावा बहन भी हैं। संजना ने बुमराह को लेकर कुछ ट्वीट्स भी समय-समय पर किए हैं। हालांकि वे ट्वीट्स बुमराह संग उनकी प्रेम कहानी की ओर संकेत नहीं करते लेकिन यह जानकारी जरूर देते हैं कि बुमराह और संजना एक दूसरे से अनजान नहीं है। इस तरह की सोशल मीडिया एक्टिविटी के जरिए फैंस और कयास लगाने वाले लोग अंदाजा लगा पा रहे हैं कि बुमराह और संजना की शादी जल्दी हो सकती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
