इनचियॉन। एशियन गेम्स में एक और गोल्ड मेडल भारत की झोली में आया है। यह पदक भारतीय बॉक्सर एम सी मैरीकॉम ने कजाकिस्तान की झैना शेकेरबेकोवा को 2-0 से हरा कर अपने नाम किया। इसी के साथ भारत ने सात गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिए हैं।
आखिरी के दो राउंड में मैरीकॉम ने जबरदस्त वापसी करते हुए परफेक्ट टेन का स्कोर हासिल किया। मैरीकॉम को तीनों जजों ने परफेक्ट टेन का स्कोर देकर चैंपियन घोषित किया।
Yaaaaaay!!!Now that's called Woman Power! #MaryKom gets gold..makes India Proud & shows us that we can achieve anything! #Momof3 #champion
— PRIYANKA (@priyankachopra) October 1, 2014 यह पदक मैरीकॉम ने 48-51 किग्रा वर्ग में जीता है। मैरीकॉम की जीत पर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट करके बधाई दी है। ट्वीट करके उन्होंने कहा कि मैरीकॉम असली चैंपियन है। उन्होंने कहा कि मैरीकॉम ने देश को एक और गर्व का मौका दिया है।