Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कर्टली एम्ब्रोस हैं जसप्रीत बुमराह के फैन, बोले- ले सकते हैं 400 टेस्ट विकेट

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के जबदस्त गेंदबाज हैं। क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में जिस तरह से बुमराह ने अपना दमखम साबित किया है उसके बाद कोई भी यह इनकार नहीं कर सकता है कि भविष्य में वह दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों की शीर्ष लिस्ट में जरूर शामिल होंगे। टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो अभी तक सिर्फ 10 गेंदबाज ही 400 या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा कर सके हैं। लेकिन वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस को यकीन है कि जसप्रीत बुमराह भी यह कारनामा टेस्ट क्रिकेट में कर सकते हैं और वह 400 से अधिक विकेट टेस्ट क्रिकेट में ले सकते हैं।

बुमराह के फैन एम्ब्रोस

बुमराह के फैन एम्ब्रोस

कर्टली एम्ब्रोस जसप्रीत बुमराह के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और उनका मानना है कि अगर बुमराह अपनी फिटनेस को बरकरार रखने में सफल होते हैं तो निसंदेह वह 400 टेस्ट विकेट अपने नाम कर सकते हैं। एम्ब्रोस ने कहा कि भारतीय टीम में कई युवा तेज गेंदबाज हैं जोकि काफी अच्छा कर रहे हैं, लेकिन बुमराह मेरे लिए सबसे अलग हैं और मैं उनका फैन हूं। मैंने जितने भी गेंदबाज देखे हैं उनकी तुलना में बुमराह बिल्कुल अलग हैं वह बहुत ही प्रभावशाली गेंदबाज हैं और मैं चाहता हूं कि वह आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन करते रहे। अगर बुमराह फिट रहते हैं और लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट खेल सकते हैं। वह सीम के साथ गेंद को यॉर्कर डालने का माद्दा रखते हैं, उनकी गेंदबाजी में काफी मिश्रण है, लिहाजा मुझे पूरी उम्मीद है कि अगर वो लंबे समय तक खेलते हैं तो निसंदेह 400 विकेट लेने का कारनामा अपने नाम कर सकते हैं।

 98 मैच में एम्ब्रोस के 405 विकेट

98 मैच में एम्ब्रोस के 405 विकेट

बता दें कि कर्टली एम्ब्रोस ने अपने 12 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में 98 टेस्ट मैच खेले और इस दौरान उन्होंने 405 टेस्ट विकेट अपने नाम किए हैं। एम्ब्रोस ने कहा कि जसप्रीत बुमराह छोटे रनअप की वजह से अपने शरीर पर अधिक दबाव डालते हैं। लेकिन अगर वह खुद को फिट रखते हुए लंबे समय तक खेलते हैं तो निसंदेह बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। उनकी गेंदबाजी के समय शरीर का लय काफी अच्छा है। ऐसे में मुझे नहीं लगता है कि बुमराह के टेस्ट कैरियर को लंबा होने से कोई रोक सकता है।

19 मैचों में 83 टेस्ट विकेट

19 मैचों में 83 टेस्ट विकेट

जसप्रीत बुमराह के टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन की बात करें तो बुमराह ने अभी तक सिर्फ 19 टेस्ट मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 83 विकेट हासिल किए हैं। 19 टेस्ट मैचों में बुमराह ने 22.10 के औसत से 83 निकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान पांच बार वह 5 विकेट लेने का कारनामा अपने नाम कर चुके हैं। फरवरी माह में इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था और इस मैच में भारत ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी। हालांकि इस मैच में बुमराह को एक भी विकेट नहीं मिला था और इसके बाद वह अपनी शादी के लिए छुट्टी पर चले गए थे। इंग्लैंड दौरे पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हर किसी नजर बुमराह पर रहेगी।

Story first published: Sunday, May 9, 2021, 12:54 [IST]
Other articles published on May 9, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+