INDvSL: भारत ने श्रीलंका को 93 रनों से हराया, सीरीज में 1-0 से आगे

कटक। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच कटक (उड़ीसा) के बाराबती स्टेडियम में खेला गया। जहां भारत ने श्रीलंका को 93 रनों से हराकर पहला मैच जीत लिया। रनों के अंतराल से ये भारत की सबसे बड़ी जीत है। भारत ने हाल में समाप्त हुई वनडे सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ 2-1 से विजय हासिल की थी। इस सीरीज के लिए विराट कोहली, शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया गया है। चयनकर्ताओं ने टी-20 सीरीज के लिए कई युवा सितारों को मौका दिया है।
जीत के लिए 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका को जयदेव उनादकत ने दूसरे ओवर में निरोशन डिकवेला (13) को धीमी गति की गेंद पर अपना शिकार बनाया। पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद उपुल थरंगा (23) ने थोड़े आक्रामक तेवर दिखाए, लेकिन चहल ने उन्हें विकेटकीपर धोनी के हाथों कैच आउट कराकर मेहमान टीम को जोरदार झटका दिया। थरंगा के बाद मैथ्यू को भी चहल ने कॉट एंड बोल्ड कर दिया। श्रीलंकाई बल्लेबाजी भारतीय स्पिन जोड़ी के आगे बेबस नजर आई। श्रीलंका के केवल 4 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। श्रीलंका की पूरी टीम 16 ओवर में 87 रनों पर ऑल आउट हो गई।
भारत की तरफ से युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके इसके अलावा हार्दिक पांड्या को 3, कुलदीप यादव को 2 व जयदेव उनादकत को 1 विकेट मिला।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): उपुल थरंगा, दासुन शनाका, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), असेल गुणारत्ने, कुसल परेरा, थिसारा परेरा (कप्तान), दुश्मंथा चमीरा, अकिला दनंजया, नुवान प्रदीप, विश्व फर्नांडो।
टॉस जीतकर पहले श्रीलंका ने गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम में ओपनिंग के लिए रोहित शर्मा के साथ केएल राहुल आए। हालांकि रोहित शर्मा तेज शुरुआत देने बाद 17 रन बनाकर मैथ्यूज का शिकार हुए लेकिन उनके साथ ओपनिंग करने आए केएल राहुल ने अपने पहले ही मैच में तूफानी अंदाज में फिफ्टी पूरी की।
राहुल ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा किया। राहुल 48 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा श्रेयस अय्यर 20 गेंदों में 24 रन बनाकर नुआन प्रदीप का शिकार बने। हालांकि इसके बाद एमएस धोनी और मनीष पांडे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर भारत का स्कोर 180 कर दिया। पांडे (32*) धोनी (39*) रन बनाकर नाबाद रहे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
