Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs AUS: कोच लैंगर ने किया खुलासा, भारत के खिलाफ किसे देंगे डेब्यू का मौका

नई दिल्ली। कोरोना काल में भारतीय टीम पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज खेलने पहुंची है जहां पर उसे 3 मैचों की वनडे, 3 मैचों की टी20 और 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। जहां भारतीय टीम इस सीरीज के दौरान अपना दम दिखाते हुए पिछली बार की जीत को दोहराना चाहेगी तो वहीं पर ऑस्ट्रेलियाई टीम भी अपनी पिछली हार का बदला लेने उतरेगी। इसको लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कई सारे नये खिलाड़ियों को भी मौका देने के बारे में सोचा है।

इसी को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ होने वाली इस बहुप्रतिक्षित सीरीज में फास्ट बॉलर कैमरन ग्रीन, विल पुकोवस्की समेत 5 नये चेहरों को जगह देने का काम किया है। हालांकि कोच जस्टिन लैंगर ने बुधवार को एक बयान के दौरान साफ कर दिया कि इन नये चेहरों में से किस खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने टेस्ट स्क्वॉड में डेब्यू करने का मौका दे सकती है।

और पढ़ें: IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में विराट लगायेंगे रिकॉर्डों की झड़ी, सचिन-पोंटिंग को छोड़ देंगे पीछे

कोच जस्टिन लैंगर ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कैमरन ग्रीन डेब्यू करते नजर आ सकते हैं जबकि 27 नवंबर से शुरू हो रही सीमित ओवर्स सीरीज में अभी भी हमें बेस्ट ऑलराउंडर को लेकर फैसला करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, 'भारत के खिलाफ हमने जिस तरह की टीम तैयार की है उसके अनुसार टीम में वही खिलाड़ी खेल सकता है जो कुछ ओवर गेंदबाजी भी कर सके। नये चेहरों में शामिल खिलाड़ियों के पास सीमित ओवर्स के मैचों का अनुभव नहीं है। वह स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर खेल सकता है लेकिन अगर वह गेंदबाजी करता है तो टीम के लिये अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में हमारी दरकार एक अच्छे बल्लेबाज की जरूरत है, जिस पर कैमरन ग्रीन सबसे अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। वह लंबे हैं और अच्छे शॉट लगाने में भी सक्षम हैं।'

और पढ़ें: मोहम्मद कैफ ने की भारतीय टी20 टीम में अश्विन को वापस लाने की मांग, पेश किये IPL 2020 के आंकड़े

गौरतलब है कि भारत के खिलाफ सीरीज की शुरुआत 27 नवंबर से वनडे सीरीज के साथ होगी लेकिन 4 मैचों की बहुप्रतिक्षित टेस्ट सीरीज 17 दिसंबर से एडिलेड के मैदान पर खेले जाने वाले डे-नाइट टेस्ट मैच के साथ होगी।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कैमरन ग्रीन से काफी प्रभावित हैं। उनका मानना है कि यह बल्लेबाज रिकी पोंटिंग की तरह बल्लेबाजी करने का टैलेंट रखता है। उन्हें भले ही खेलने का मौका न मिले लेकिन सीरीज में साथ होने के चलते ही उन्हें अपने डेब्यू से पहले काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

Story first published: Thursday, November 19, 2020, 16:42 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+