कबड्डी वर्ल्ड कप: भिड़ेंगे भारत और इंग्लैंड, तय होगा भविष्य

By Rahul Sankrityayan

नई दिल्ली। गुजरात स्थित अहमदाबाद में चल रहे कबड्डी वर्ल्ड कप 2016 में आज भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मैच होने वाला है। भारत ग्रुप ए में अपना आखिरी मैच खेलेगा।

16 साल अनशन करने वाली इरोम शर्मिला ने बनाई राजनीतिक पार्टी

अगर भारत ये मैच जीत जाता है तो वो सेमिफाइनल ईरान के साथ खेलेगा नहीं तो वो वर्ल्ड कप से बाहर निकल जाएगा।

बता दें कि भारत अब तक 4 में से 3 मैच जीतकर 16 अंकों साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं इंग्लैंड ने 4 में से सिर्फ 2 मैच जीतकर 10 अंको के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है।

भारत चौथे स्थान पर

अगर बात सक्सेस फुल रेड्स की करें तो यहां भारत 98 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है और इंग्लैंड 81 अंकों के साथ तालिका में 7वें स्थान पर हैं।

टॉपर्स घोटाले में बड़ी कार्रवाई, बिहार बोर्ड ने की 68 इंटर कॉलेजों की मान्‍यता रद्द

रेड्स के मामले में भारत, इंग्लैंड से तालिका में पीछे है। जहां भारत 176 अंकों के साथ 10वें स्थान पर है वहीं इंग्लैंड 180 अंकों के साथ 7वें स्थान पर है।

सक्सेस फुल टैकल के मामले में भारत, इंग्लैंड से आगे है। तालिका में वो 63 अंक के साथ पहले स्थान पर है और इंग्लैंड 40 अंको के साथ 8वें स्थान पर है।

इंग्लैंड 5वें स्थान पर

बात प्रति मैच सक्सेस फुल रेज की करें तो भारत 24.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड इस मामले में 20.2 अंक के साथ 5वें स्थान पर है।

यूपी के चुनावी दंगल में भगवान राम के नाम पर सियासी पार्टियों में अखाड़ा शुरु

सक्सेस फुल रेड पर्सेंट में भारत के 55.7 फीसदी के साथ पहले स्थान पर है और इंग्लैंड 45 फीसदी के साथ छठें स्थान पर है।

प्रति मैच सक्सेसफुल रेड में भी भारत, इंग्लैंड से आगे है। भारत के जहां 15.8 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं वहीं इंग्लैंड 10 अंकों के साथ 8वें स्थान पर है।

सक्सेस फुल टैकल प्रतिशत के मामले भी भारत,इंग्लैंड से आगे है। भारत जहां 60.06 फीसदी के साथ पहले स्थान पर है वहीं इंग्लैंड 34.2 फीसदी के साथ 8वें स्थान पर है।

भारत पर भारी इंग्लैंड

सुपर टैकल के मामले मे इंग्लैंड, भारत पर भारी पड़ रहा है। यहां इंग्लैंड 4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है और भारत सिर्फ 1 अंक के साथ 8वें स्थान पर है।

सपा को यूपी में तगड़ा झटका, 500 कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी

हालांकि टैकल प्वाइंट्स के मामले में भारत, इंग्लैंड से आगे है। इस मामले में भारत 64 अंको के साथ तालिका में पहले पायदान पर है और इंग्लैंड 44 अंकों के साथ 7वें स्थान पर है।

बात कुल अंकों की करें तो यहां भारत 217 अंकों के साथ तालिका में दूसरे पायदान पर है और इंग्लैंड 172 अंकों के साथ 7वें स्थान पर है।

रेड प्वाइंट्स के मामले में भी भारत, इंग्लैंड पर भारी है। भारत 117 अंकों के साथ चौथए स्थान पर है और इंग्लैंड 102 अंकों के सात 7वें स्थान पर है।

भारत का पिछला मैच

औसत रेड प्वाइंट्स में भारत 29.2 अंकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है और इंग्लैंड 25.5 अंकों के साथ छठें स्थान पर है।

बात एवरेज टैकल प्वाइंट की करें तो यहां भारत 16.0 अंकों के साथ तालिका में पहले स्थान पर है और इंग्लैंड 11 अंकों के साथ 7वें स्थान पर है।

बात भारत के पिछले मैच की करें तो उसने अर्जेंटीना को 74-20 से हराया था। अगर इंग्लैंड मैच में भारत को मात देने में कामयाब रहा तो ऐसा पहली बार होगा जब वो सेमिफाइनल भी नहीं खेल पाएगा।

Story first published: Tuesday, October 18, 2016, 18:03 [IST]
Other articles published on Oct 18, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+