टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगा भारत
श्रीलंका के साथ पाँच एकदिवसीय मैचों की यह श्रृंखला भारत पहले ही 3-0 से जीत चुका है.
चौथे एक दिवसीय मैच के लिए गेंदबाज़ रोहित शर्मा और इरफ़ान पठान को टीम में जगह दी गई है और सचिन तेंदुलकर और ज़हीर ख़ान को आराम दिया गया है.
भारत लगातार आठ एकदिवसीय मैच जीत चुका है. यदि वह यह मैच जीत लेता है तो लगातार नौ एकदिवसीय मैच जीतकर वह एक रिकॉर्ड कायम करेगा.
उधर, श्रीलंका का प्रयास इस मैच को जीतकर अपना खोया हुआ आत्मविश्वास वापस लाना है. इसीलिए उसे अपने सबसे बेहतर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरना होगा.
'नज़र रिकॉर्ड पर नहीं'
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कह चुके हैं, "हमारी नज़र रिकॉर्ड पर नहीं है. हम इस सिरीज़ में अब उन खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं जिन्हें अब तक मौका नहीं मिला है. हम सिरीज़ 3-0 से जीत चुके हैं. हमारी प्राथमिकता है कि इस अवसर का इस्तेमाल हम नए खिलाड़ियों को मौका देने कर करें."
हमारी नज़र रिकॉर्ड पर नहीं है. हम इस सिरीज़ में अब उन खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं जिन्हें अब तक मौक़ा नहीं मिला है भारतीय कप्तान धोनी
| |
भारत ने तीसरे वनडे में श्रीलंका को 147 रन के विशाल अंतर से हराखर सिरीज जीती थी.
पर्यवेक्षकों के मुताबिक भारत की बल्लेबाज़ी श्रीलंकाई टीम के मुकाबले में काफ़ी बेहतर रही है और गेंदबाज़ों ने भी अनुशासन कायम रखते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है.
'आत्मविश्वास वापस लाना ज़रूरी'
श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने ने माना, "कई क्षेत्रों में हमें सुधार करने की ज़रूरत है. भारत जैसी मज़बूत विपक्षी टीम के ख़िलाफ़ खेलते हुए कुछ क्षेत्रों में हम ढीले रहे. हम चयनकर्ताओं से बात करेंगे."
भारत जैसी मज़बूत विपक्षी टीम के ख़िलाफ़ खेलते हुए कुछ क्षेत्रों में हम ढीले रहे. हम चयनकर्ताओं से बात करेंगे. हमें अगले दो मैचों में अपनी सबसे बेहतरीन टीम चाहिए. ये इसलिए ज़रूरी है ताकि हम अपना आत्मविश्वास वापस ला पाएँ श्रीलंकाई कप्तान जयवर्धने
| |
उनका कहना था, "हमें अगले दो मैचों में अपनी सबसे बेहतरीन टीम चाहिए. ये इसलिए ज़रूरी है ताकि हम अपना आत्मविश्वास वापस ला पाएँ.."
जयवर्धने ने माना कि वे श्रीलंकाई गेंदबाज़ी से निराश हैं. तीसरे वनडे में जहाँ महारूफ़ ने सात ओवर में बिना विकेट लिए 68 रन दिए थे वहीं फ़र्नैंडो ने आठ ओवर में 63 रन देकर एक विकेट ली थी.
कुलसेखब, मेंडिस और मुरली भी कोई ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
