Boxing World Cup: सूबेदार अमित पंघाल ने जर्मनी में फहराया तिरंगा, जीता गोल्ड मेडल
Boxing World Cup: भारतीय सेना में सुबेदार अमित पंघाल ने देश का नाम एक बार फिर से बॉक्सिंग में ऊंचा किया है। अमित पंघाल ने कोलोग्ने बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2020 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। अमित ने यह गोल्ड मेडल जर्मनी में आयोजिक कोलोग्ने बॉक्सिंग वर्ल्ड कप के दौरान जीता है। अमित पंघाल भारतीय सेना के महार रेजीमेंट में हैं, जिन्होंने अपने खेल की बदौलत देश का नाम रोशन किया है।
इससे पहले पिछले वर्ष वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अमित ने रजत पदक अपने नाम किया था। रोहत के मायना गांव के अमित को इस जीत के बाद सेना में सूबेदार के पद पर पदोन्नत किया गया था। बता दें कि अमित के भाई अजय पंघाल स्पोर्ट्स कोटे से 2017 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे। वह महार रेजीमेंट की 22वीं बटालियन का हिस्सा हैं। गौरतलब है कि अमित ने 2018 में भारतीय सेना में नायम सूबेदार के पद पर भर्ती हुए थे, इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित कॉमनवेल्थ खेल में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
