For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

जयवर्धने के दोहरे शतक से श्रीलंका मज़बूत

By Staff

महेला जयवर्धने के नाबाद दोहरे शतक से श्रीलंका ने भारत के ख़िलाफ़ पहले टेस्ट के तीसरे दिन पहली पारी में 165 रन की बढ़त हासिल कर अपनी स्थिति काफ़ी मजबूत कर ली.

जयवर्धने ने 27वां टेस्ट शतक और छठा दोहरा शतक जड़ा.

श्रीलंका ने भारत के पहली पारी के 426 रन के जवाब में तीसरे दिन पांच विकेट पर 591 रन बना लिए हैं।

अहमदाबाद की पिच का पूरा लाभ उठाते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाज़ों ने तेज गति से रन बनाए.

मंगलवार के स्कोर तीन विकेट पर 275 रन से आगे खेलते हुए श्रीलंका ने थिलन समरवीरा और एंजेलो मैथ्यूज़ के विकेट गवाए हैं.

मैच में दो दिन बचे हैं और पिच से स्पिनरों को मदद मिल सकती है.

माना जा रहा है कि भारतीय टीम के लिए श्रीलंका को जीत से रोकना कड़ी चुनौती होगी.

बुधवार सुबह जयवर्धने और समरवीरा ने अपने खेलना शुरू किया.

समरवीरा की पारी का अंत लंच से 35 मिनट पहले इशांत शर्मा ने किया.

हरभजन ने लंच से ठीक पहले मैथ्यूज़ को शार्ट लेग पर गौतम गंभीर के हाथों लपकवाया.

जयवर्धने और मैथ्यूज़ ने लंच के बाद एक भी विकेट नहीं गिरने दिया.

जयवर्धने ने लंच के बाद अपना शतक पूरा किया. ये भारत में उनका पहला शतक है.

इससे पहले 2005 के भारत दौरे पर उन्होंने पांच पारियों में चार अर्धशतक बनाए थे.

श्रीलंका के बाहर यह उनका नौवां और भारत के खिलाफ पांचवां शतक है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:27 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+