For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ऑस्ट्रेलिया की अच्छी शुरुआत

By Super

शेन वाटसन ने नाबादा शतक बनाया है.

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के ख़िलाफ़ पहले टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाज़ी करते हुए पांच विकेट खोकर 224 रन बना लिए हैं.

सलामी बल्लेबाज़ी वाटसन ने ज़बर्दस्त शतक बनाया और वो अभी भी नाबाद हैं जबकि कप्तान पोंटिंग ने 71 रनों का महत्वपूर्ण योगदान किया.

ऑस्ट्रेलिया की शुरुआता हालांकि बहुत अच्छी नहीं रही और उनका पहला विकेट सिर्फ़ 13 रन पर ही गिर गया.

सलामी बल्लेबाज़ साइमन कटिच को मात्र छह रन के निजी स्कोर पर ज़हीर खान ने पगबाधा आउट कर दिया.

कटिच के बाद क्रीज़ पर आए पोंटिंग ने बढ़िया बल्लेबाज़ी की और दूसरे विकेट की साझेदारी में वाटसन के साथ 141 रन जोड़े.

जब पोंटिंग का निजी स्कोर 71 रन था तो उन्हें सुरेश रैना ने ज़बर्दस्त क्षेत्ररक्षण करते हुए रन आउट कर दिया.

लेकिन दूसरे छोर पर वाटसन टिके रहे और उन्होंने अपना शतक पूरा किया.

हालांकि दूसरे छोर पर धड़ाधड़ विकेट गिरे.

पोंटिंग के आउट होने के बाद क्लार्क और हसी ज़्यादा देर तक टिक नहीं पाए.

क्लार्क ने आउट होने से पहले 14 और हसी ने मात्र 17 रन बनाए.

एमजे नार्थ शून्य ही बोल्ड हो गए.

खेल खत्म होने के समय पिच पर वाटसन और टी पेन थे.

भारत की तरफ से ज़हीर खान ने तीन विकेट लिए जबकि हरभजन सिंह को एक विकेट मिला है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+