अश्विन ने दी पुजारा को खुली चुनौती, कहा- ऐसा कर दिखाया तो आधी मूंछ साफ करके खेलूंगा
नई दिल्लीः चेतेश्वर पुजारा को उनकी ठोस बैटिंग के लिए जाना जाता है। माना जाता है इसके पीछे उनका कठिन जीवन अनुभव और गजब का धैर्य छुपा है। खैर पीछे की कहानी जो भी है, पुजारा सबके सामने एक बेहद टफ बल्लेबाज हैं जब वो मैदान पर होते हैं।
अपनी बेहद ही धीमी बैटिंग के चलते उनके अधिक फैंस नहीं है और वे टी20 लीग मसलन आईपीएल के चमकते सितारे नहीं हैं लेकिन क्रिकेट गलियारों में पुजारा का विशेष सम्मान है। जो लोग क्रिकेट की बारीकी समझते हैं पुजारा उनके भी हीरो हैं। उन्होंने एक बार फिर खुद की अहमियत ऑस्ट्रेलिया में साबित कर दी।
ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पुजारा की बैटिंग के बारे में भारतीय बल्लेबाज कोच विक्रम राठौड़ से अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात की।
वीडियो में, अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ आगामी घरेलू श्रृंखला से पहले पुजारा से संबंधित राठौर से एक दिलचस्प सवाल पूछते हैं।
"क्या हम कभी पुजारा को हवा में एक ऑफ स्पिनर को मारते देखेंगे?" अश्विन से पूछा।
राठौड़ ने इसका जवाब देते हुए कहा कि वह पुजारा को ऐसा करने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे है कि एक बात तो उनको ऐसे धमाकेदार शॉट के लिए आगे जाना चाहिए।
राठौड़ के मुंह से ये बात सुनकर अश्विन एक और चैलेंज के साथ आ गए और कहा कि अगर पुजारा इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में किसी अंग्रेज स्पिनर को आगे बढ़कर हिट करते हैं तो वह अपनी आधी मूछ साफ करके मैच खेलेंगे।
अश्विन ने साफ किया कि यह पुजारा के लिए एक ओपन चैलेंज हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ पुजारा 5 फरवरी को चेपॉक में खेलने उतरेंगे। यह चार टेस्ट मैचों की सीरीज होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
