BCCI के खिलाफ विरोध शुरू, गृह मंत्री अमित शाह से IPL रुकवाने की हुई मांग
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने रविवार साफ कर दिया कि आईपीएल सीजन-13 इस बार यूएई में ही होगा। इसी के साथ बीसीसीआई ने यह भी साफ कर दिया कि वो चीनी कंपनी वीवो को अपना प्रायोजक बरकरार रखेगा। लेकिन उनके इस फैसले के बाद अब विरोध होना शुरू हो चुका है। देश में कई चीनी ऐप्स को हटा दिया गया है जिसमें टिकटाॅक भी शामिल है। ऐसे में लोगों ने चीनी कंपनी विवो से करार तोड़ने के लिए बीसीसीआई से मांग की थी। लेकिन बीसीसीआई ने साफ मना कर दिया। वहीं अब सोमवार को अखिल भारतीय व्यापारी संघ ने बीसीसीआई (BCCI) के इस फैसले के खिलाफ गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर को खत लिखा।

IPL रुकवाने की मांग हुई
खत लिखते हुए व्यापारी संघ ने सरकार से आईपीएल रूकवाने की मांग की है। CAIT के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने अमित शाह और जयशंकर को खत लिखते हुए लिखा, 'भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के हालिया फैसले के बारे में हम आपको अवगत कराना चाहते हैं। बीसीसीआई ने चीनी कंपनी वीवो को दुबई में आयोजित होने वाले आईपीएल के प्रायोजक के तौर पर बरकरार रखा है। ऐसे समय में जब चीन भारत की सीमाओं पर हमारे देश की भावनाओं से खेल रहा है और पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आत्म निर्भर भारत का पालन कर रहा है। तो बीसीसीआई का ये फैसला सरकार की व्यापक नीति के खिलाफ है।'

देश से ऊपर कोई नहीं है
संघ से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह-संयोजक अश्विनी महाजन ने कहा, 'आईपीएल को चलाने वालों को देश की भावनाओं का ख्याल नहीं है। उनके लिए यह एक बिजनेस है। सारी दुनिया चीन का बहिष्कार कर रही है और आईपीएल उन भावनाओं को आहत कर रहा है। उनको इस बात से अवग करवाना चाहिए कि देश से ऊपर कोई नहीं है, ना ही क्रिकेट।

वीवो से मिलते हैं 440 करोड़ रुपए
गाैरतलब हो कि वीवो से बीसीसीआई ने 5 साल के लिए करार किया है जो 2017 में हुआ था। अब ये 2022 तक रहेगा। अगर बीसीसीआई वीवो से अपना रिश्ता तोड़ता है तो उसे काफी नुकसान हो सकता है। बीसीसीआई को वीवो से सालाना 440 करोड़ रुपए मिलते हैं। बता दें आईपीएल का आगाज 19 सितंबर से यूएई में होगा, जबकि फाइनल 10 नवंबर को खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
