लास वेगास। बॉक्सिंग चैंपियन फ्लॉयड मेवेदर ने आयरलैंड के कोनोर मेकग्रेगोर को हराकर करियर की लगातार 50वीं और बॉक्सिंग के दुनिया की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। कई महीनों से इस फाइट के इंतजार में बैठे दर्शकों के लिए शनिवार की शाम किसी त्यौहार से कम नहीं थी। दो साल के लंबे ब्रेक के बाद लौटे फ्लॉयड मेवेदर ने आयरलैंड के मिक्सड मार्शल आर्ट्स स्टार मेकग्रेगोर को चौथे राउंड के बाद मैच में लौटने का मौका ही नहीं दिया। और 10वें राउंड में हराकर दुनिया की सबसे बड़ी फाइट जीत ली।
ट्विटर मूमेंट्स के जरिए हम आपको इस सबसे बड़ी फाइट के उन शानदार लम्हों की तस्वीरें व वीडियो दिखा रहे हैं जिन्हें हर कोई देखना चाहता है।
#MayweatherMcGregor