इनचियॉन। भारत की शीर्ष मुक्क्बाज एमसी मैरीकॉम ने एशियन गेम्स में भारत की झोली में एक और सोना लाने की उम्मीद जगायी है। मैरीकॉम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर 17वें एशियाई खेलों की फ्लाईवेट (48-51) किलोग्राम वर्ग के फाइनल में पहुंच गई हैं। लेकिन लाइटवेट सेमीफाइनल में लैसराम सरिता देवी को हार का सामना करना पड़ा है।
मैरीकॉम के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत की झोली में एक और मेडल पक्का हो गया है। फाईनल मैच ने कम से कम एक रजत पदक पक्का कर लिया है। वहीं 57-60 भार वर्ग के सेमीफाइनल में सरिता देवी को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा है। सेमीफाईनल में सरिता कोरिया की जिना पार्क से 3-0 से हार गईं।
पांच बार की विश्व चैम्पियन और लंदन ओलिंपिक में कांस्य जीतने वाली मेरी कॉम ने सियोनहाक जिम्नेजियम में हुए सेमीफाइनल मुकाबले में वियतनाम की थी बांग ली को 3-0 से हराया। इस स्पर्धा का फाइनल 1 अक्टूबर को होगा। फाइनल में मेरी कॉम का सामना कजाखिस्तान की झाएना शेकेरबेकोवा से होगा।