Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फेडरर और फेरर में होगा खिताबी मुकाबला

शंघाई . 17 नवम्बर. रायटर. विश्व के नम्बर एक खिलाडी रोजर फेडरर ने निर्मम प्रदर्शन करते हुएस वल्र्ड नम्बर टू स्पेन के राफेल नडाल को आज मात्र 59 मिनट में 6.4 6.1 से रौंदकर सत्र के अंतिम मास्टर्स कप टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया

स्विटजरलैंड के फेडरर का फाइनल में स्पेन के ही अन्य खिलाडी डेविड फेरर से रविवार को मुकाबला होगा जिन्होंने पहले सेमीफाइनल में अमरीका के एंडी रोडिक को 6.1 6.3 से धूल चटा दी 1 पांच वषो में अपने चौथे मास्टर्स कप खिताब की तलाश में लगे फेडरर ने मात्र 59 मिनट में यह मुकाबला जीतकर विश्व के नंम्बर दो खिलाडी नडाल के खिलाफ अब तक की अपनी सबसे प्रभावशाली जीत दर्ज की 12 ग्रैंड स्लेम खिताबों के विजेता फेडरर ने गत वर्ष भी नडाल को सेमीफाइनल में हराया था 1 उन्होंने नडाल की सर्विस तोड कर 5.4 की बढत बनाई और जल्द ही पहला सेट जीत लिया 1 फेडरर ने दूसरे सेट में तूफानी खेल दिखाते हुए 4.0 की बढत बनाई और दूसरा सेट 6.1 से जीतकर खिताबी मुकाबले में जगह बना ली

राज . प्रेम .1934जारी रायटर

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:08 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+