Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कुलदीप यादव ने धवन के साथ शेयर की पुरानी फोटो, कहा- पूरे 4 महीने का बदला लूंगा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण फिलहाल सभी खेल टूर्नामेंट पर ब्रेक लगा हुए है। लाॅकडाउन के कारण खिलाड़ी घर में ही समय बीता रहे हैं और ऐसे में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। कोई टिकटाॅक वीडियो बनाकर फैंस को हंसाने का काम कर रहा है तो कोई अपनी बेस्ट टीम का चयन कर रहा है। अब भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने शिखर धवन के साथ पुरानी फोटो शेयर की है।

कुलदीप ने जो फोटो शेयर की वो हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के धर्मशाला स्टेडियम से है। फोटो में दोनों एक साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं और पीछे से धर्मशाला का प्राकृतिक सौंदर्य दिखाई दे रहा है। कुलदीप ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- शिखी पाजी के साथ मस्ती। खेल और मजेदार पल दोनों को मिस कर रहा हूं।'' शिखर धवन और कुलदीप के बीच मैदान में और मैदान से बाहर दोस्ताना ताल्लुकात हैं।

इस फोटो पर कमेंट करने के लिए धवन खुद को रोक नहीं पाए। धवन के मजेदार कमेंट ने सुर्खियां अपने नाम कर लीं, लेकिन जो कुलदीप ने जवाब दिया वो काफी मजेदार रहा। धवन ने लिखा- शुक्र है भगवान का कि इसमें तुम मुझे चूंटिया नहीं मार रहे हो। लव यू ब्रो। कुलदीप ने भी इसका मजेदार जवाब देते हुए लिखा- पूरे चार महीने का बदला लूंगा, एक ही बार में चूंटियों का।

बता दें कि आईपीएल 2020 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। तो वहीं, इसी साल अक्टूबर में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप पर भी खतरा मंडराचा दिख है। ऐसे में क्रिकेटर घर में परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं और पुरानी तस्वीरें भी साझा कर रहे हैं।

Story first published: Friday, June 26, 2020, 12:17 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+