Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्षेत्ररक्षण में सुधार चाहते हैं वकार

पाकिस्तानी टीम इस श्रृंखला के लिए 23 अक्टूबर को यूएई रवाना होगी। उससे पहले वह इसकी तैयारी के लिए एक सप्ताह के प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेगी। यह शिविर 17 अक्टूबर से शुरू होगा।

वकार ने समाचार पत्र 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' से बातचीत के दौरान कहा, "इस शिविर में हम बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण पर ध्यान देंगे लेकिन कुल मिलाकर हमारा सबसे अधिक ध्यान क्षेत्ररक्षण पर ही रहेगा। हमारा क्षेत्ररक्षण कभी अच्छा नहीं रहा है। इसमें सुधार से हमें काफी फायदा मिल सकता है।"

वकार ने कहा कि इंग्लैंड के साथ खेली गई पिछली श्रृंखला के दौरान उनकी टीम का क्षेत्ररक्षण का स्तर बेहद खराब रहा था। इस दौरान खिलाड़ियों ने कई आसान कैच टपकाए और इस कारण पाकिस्तानी टीम को काफी नुकसान झेलना पड़ा।

इस श्रृंखला के लिए पाकिस्तानी टीम का चयन किया जाना है। चयन प्रमुख मोहसिन खान ने कहा है कि टीम के चयन के दौरान कोच की राय नहीं ली जाएगी। मोहसिन के मुताबिक यह फैसला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने लिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:47 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+