Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोच्चि एकदिवसीय के शुरू होने में देरी

कोच्चि, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। कोच्चि में हुई बारिश की वजह से भारत और आस्ट्रेलिया के बीच रविवार को खेले जाने वाले एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच के शुरू होने में देरी होगी।

यह मुकाबला जवाहरलाल नेहरू अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाना है। अभी मैदान से कवर नहीं हटाया गया है।

एक दर्शक अशोक कुमार ने बताया, "हम कोट्टायम से यहां मैच देखने पहुंचे हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें बहुत पहले ही स्टेडियम में बैठने की जगह मिल गई। उम्मीद है कि यहां पूरे 100 ओवरों का खेल देखने को मिलेगा।"

केरल क्रिकेट संघ के अधिकारियों का कहना है कि खेल शुरू में दो घंटे का विलम्ब हो सकता है। श्रृंखला में कुल तीन मैच खेले जाने हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:47 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+