भारतीय खिलाड़ियों को नहीं मिला मैन ऑफ द मैच और सीरीज का खिताब तो चौंक गए विराट कोहली
पुणे। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने आखिरी रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज करके सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है। हालांकि भारतीय टीम ने इस मैच में जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने नाबाद 95 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर हर किसी का दिल जीत लिया। सैम करन की इस बेहतरीन पारी की वजह से उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। लेकिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को लगता है कि मैन ऑफ द मैच का खिताब शार्दुल ठाकुर को मिलना चाहिए था।

शार्दुल को मिलना चाहिए था मैन ऑफ द मैच
विराट कोहली ने मैच के बाद कहा कि मैं इस बात से आश्चर्यचकित हूं कि शार्दुल ठाकुर को मैन ऑफ द मैच का खिताब नहीं दिया गया और ना ही भुवनेश्वर कुमार को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब। इन दोनों ही खिलाड़ियों को बेहतरीन गेंदबाजी का श्रेय जाता है, दोनों ने मुश्किल समय में जबरदस्त गेंदबाजी की। प्रसिद्ध कृष्णा और क्रुणाल पांड्या ने भी अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन डेथ ओवर्स में बल्लेबाजी बहुत ही अच्छी थी। बावजूद इसके लिए जल्दी विकेट गिरे। अगर शीर्ष के तीन बल्लेबाज शतक लगाते हैं तो हम 370-380 का स्कोर खड़ा कर सकते हैं।

यह जीत बेहद खास
कप्तान कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ जीत को खास बताते हुए कहा कि यह जीत काफी स्वीट है क्योंकि यह जीत दुनिया की टॉप टीम के खिलाफ है, हम आईपीएल को लेकर आशान्वित हैं। यह सीजन, सीरीज हमारे लिए बेहद खास रही है, हमने बेहतरीन अंदाज में फिनिश किया। भविष्य में शेड्यूलिंग पर ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि बबल में खेलना काफी मुश्किल होता है और हर किसी का मानसिक स्तर एक जैसा नहीं हो सकता है हर समय, लेकिन मैं अब आईपीएल पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं।

भुवी-शार्दुल ने की जबरदस्त गेंदबाजी
बता दें वनडे सीरीज में भुवनेश्वर कुमार सबसे किफायती गेेंदबाद रहे जबकि शार्दुल ठाकुर ने अहम मौको पर टीम के लिए विकेट हासिल किए जब टीम को इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। तीसरे वनडे में भुवनेश्वर कुमार ने 10 ओवर में सिर्फ 42 रन देकर 3 विकेट हासिल किए जबकि शार्दुल ठाकुर ने 10 ओवर में 67 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
