Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सैम करन की पारी में जॉस बटलर को दिखी महेंद्र सिंह धोनी की छाप, कही ये बात

पुणे। भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में सैम करन ने जिस तरह से शानदार पारी खेली उसके बाद टीम के कप्तान जॉस बटलर ने उनकी जमकर तारीफ की। बटलर ने सैम करन की तारीफ करते हुए कहा कि उनमे मुझे महेंद्र सिंह धोनी की छाप देखने को मिली। हालांकि इंग्लैंड की टीम ने आखिरी वनडे मैच में हार गई लेकिन सैम करन ने 95 रनों की नाबाद पारी से हर किसी का दिल जीत लिया। सैम करन ने 83 गेंदों पर 95 रनों की नाबाद पारी खेली और मैच को आखिरी ओवर तक जिंदा रखा।

सैम करन ने खेली बेहतरीन पारी
सैम करन जब बल्लेबाजी करने आए तो उस वक्त इंग्लैंड ने 24.2 ओवर में सात विकेट गंवा दिए थे और टीम का स्कोर 162 रन था। लेकिन अपनी बल्लेबाजी के दौरान सैम करन ने खुद को एक बार भी दबाव में नहीं आने दिया। आदिल रशीद और फिर मार्क वुड के साथ मिलकर सैम करन ने जबरदस्त बल्लेबाज की और अच्छी साझेदारी की। सैम करन की पारी की बदौलत टीम इंडिया के 330 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 322 रन बनाए और इंग्लैंड की टीम महज 7 रन से मैच हार गई।

धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना बेहतरीन लर्निंग
इयोन मोर्गन की गैरमौजूदगी में जॉस बटलर ने ने टीम कप्तानी का जिम्मा संभाला। मैच के बाद बटलर ने कहा कि धोनीने सैम करन के खेल को निखारने में काफी मदद की है। बटलर ने कहा कि मैं आश्वस्त हूं कि सैम करन धोनी से आज की पारी के बारे में जरूर बात करना चाहेंगे। सैम करन की पारी में धोनी की झलक थी, जिस तरह से ऐसी परिस्थिति में धोनी बल्लेबाजी करते थे, कुछ उसी तरह सैम करन ने बल्लेबाजी की। आईपीएल में धोनी से सैम करन का बात करना काफी मददगार हो सकता है, वह बेहतरीन हैं।

धोनी संग आईपीएल में खेलेंगे सैम
हम जानते हैं कि धोनी कितने बेहतरीन क्रिकेटर और फिनिशर हैं। धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम को साझा करना
एक बेहतरीन लर्निंग है।मैं अपने खिलाड़ियों के काफी रोमांचित हूं। बता दें कि सैम करन चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से आईपीएल खेलेंगे। आईपीएल की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है। चेन्नई का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 10 अप्रैल को मुंबई के मानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

Story first published: Monday, March 29, 2021, 12:38 [IST]
Other articles published on Mar 29, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+