भारोत्तोलन में भारत को दो पदक, खाता खोला
राष्ट्रमंडल खेलों का पहला स्वर्ण पदक नाइजीरिया की झोली में गया है. वहीं भारत ने भी दो पदक जीतकर अपना खाता खोल लिया है. तीनों पदक भारोत्तोलन के 48 किलोग्राम वर्ग में (महिला) मिले हैं.
स्वर्ण पदक नाइजीरिया की ऑगस्टीना निकम की झोली में गया जबकि 48 किलोग्राम वर्ग में ही रजत भारत की सोनिया चानू ने जीता. कांस्य पर भी भारत का ही कब्ज़ा रहा. संध्या रानी इस वर्ग में तीसरे स्थान पर रही.
सोमवार को कुल आठ पदकों का फ़ैसला होना है. भारत के लिए अब तक का दिन अच्छा रहा है.
भारत के टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और रश्मि चक्रवर्ती ने एकल मुक़ाबलों में जीता हासिल की है हालांकि लेकिन डबल्स मुक़ाबले में बोपन्ना और निरुपमा संजीव की जोड़ी हार गई.
रोहन बोपन्ना ने एकल मुकाबले के मैच में यूगांडा के रॉबर्ट बुइंज़ा को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से हराया.
वहीं महिलाओं के सिंगल्स मुकाबले में रश्मी चक्रवर्ती ने लेसोथो की पिंकी आग्नेस को 6-0, 6-1 से शिकस्त दी.
लेकिन डबल्स में रोहन बोपन्ना और निरुपमा संजीव की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया की जोड़ी पॉल हेनली और एनेस्तेसिया रोडियोनोवा से 3-6, 6-3,3-6 से हार गई.
सोमवार शाम को टेनिस के भी मुकाबले हैं जहाँ सानिया मिर्ज़ा और लिएंडर पेस डबल्स में खेलेंगे. भारतीय महिला हॉकी टीम स्कॉटलैंड के खिलाफ़ खेल रही है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

