IND vs AUS: 244 रनों पर सिमटी भारतीय पारी, ऑस्ट्रेलिया को मिली 94 रनों की बढ़त
India vs Australia Sydney Test नई दिल्लीः भारतीय टीम शानदार दूसरे दिन शानदार वापसी के बाद सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन बुरी तरह फंस गई है। ऑस्ट्रेलिया को 338 रनों पर आउट करने बाद टीम इंडिया केवल 244 ही रन बना सकी है और उसकी कुछ भारी गलतियां ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में 94 रनों की बढ़त दे चुकी है। यह लीड मैच में निर्णायक भूमिका तक निभा सकती है।
भारत ने दूसरे दिन 2 विकेट पर 96 रन बना लिए थे। तीसरे दिन भारत को पहला बड़ा झटका करारा लगा क्योंकि पिछले मैच के हीरो कप्तान अजिंक्य रहाणे इस बार केवल 22 रनों पर कमिंस की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद हनुमा विहारी भी 4 ही रन बना सके और रन आउट हो गए।
ऋषभ पंत एक बार फिर कुछ शॉट्स खेलने में कामयाब रहे और खूंटा गाड़कर खेल रहे चेतेश्वर पुजारा के साथ उनकी अर्धशतकीय साझेदारी राहत भरी रही। पुजारा खुद भी अपना पचासा लगा चुके थे। लेकिन उसके बाद ही भारतीय पारी लड़खड़ा गई क्योंकि पंत हेजलवुड की गेंद पर 36 के निजी स्कोर पर लपके गए जबकि पुजारा 50 रनों के स्कोर पर कमिंस का शिकार बने।
यहां से भारतीय टीम की हालत खस्ता हो गई क्योंकि उसके बाद अश्विन भी 10 के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। नवदीप सैनी को आते ही स्टार्क ने आउट कर दिया। फिर बुमराह भी जडेजा द्वारा जल्दबाजी करने के चलते रन आउट हुए। भारत की और से तीन बल्लेबाज इस बार रन आउट हुए जो टेस्ट क्रिकेट में एक खराब बात है।
जडेजा ने अंत में कुछ फाइटिंग नॉक वाला जज्बा दिखाया लेकिन वे सिराज से पर्याप्त स्ट्राइक नहीं ले सके और 37 गेंदों पर 28 रन बनाकर नाबाद लौटे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
